ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

तीसरी लहर को लेकर केंद्र ने मांगी रिपोर्ट, नीतीश बोले.. पूरी है तैयारी

PATNA : देश में कोरोना के नए वेरिएंट के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अब तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है. ओमिक्रोन के बढ़ते हुए खतरे को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों से

तीसरी लहर को लेकर केंद्र ने मांगी रिपोर्ट, नीतीश बोले.. पूरी है तैयारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश में कोरोना के नए वेरिएंट के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अब तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है. ओमिक्रोन के बढ़ते हुए खतरे को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों से स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी पर रिपोर्ट तलब की है. केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकार को कहा है कि वह आगामी 24 दिसंबर तक तैयारियों से संबंधित पूरी रिपोर्ट दें. बिहार के स्वास्थ्य विभाग को भी इस बाबत केंद्र सरकार का पत्र मिल चुका है. इस पत्र में अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट के मॉक ड्रिल के अलावे अन्य तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है.


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्य सरकारों से 14 सवालों के जवाब मांगे हैं. बिहार में ऑक्सीजन प्लांट सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं इसकी जानकारी देने के लिए 23 दिसंबर को 6 घंटे से लेकर 12 घंटे तक का मॉक ड्रिल भी होगा. इस दौरान मेडिकल कॉलेज जो हॉस्पिटलों के साथ-साथ सदर अस्पताल अनुमंडलीय अस्पताल में मंगाए गए ऑक्सीजन प्लांट की टेस्टिंग की जाएगी.


उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीसरी लहर की आशंका के बीच इस बात का भरोसा दिया है कि बिहार में नए वेरिएंट से मुकाबले के लिए तैयारी पूरी रखी गई है. नीतीश कुमार ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी में हम मुस्तैद हैं. कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. बिहार में ज्यादा से ज्यादा कोरोना की जांच कराई जा रही है. नीतीश कुमार ने कहा है कि देश के अंदर हर 10 लाख की आबादी पर जितनी जांच औसतन हो रही है उससे ज्यादा जांच बिहार में की जा रही है.

टैग्स