ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस

मुजफ्फरपुर में तिरहुत मुख्य नहर का बांध टूटा, सैकड़ों खेतों में घुसा पानी; किसानों की चिंता बढ़ी

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मड़वन प्रखंड के रक्सा में तिरहुत मुख्य नहर का करीब 20 फीट बांध टूटने से सैकड़ों खेतों में पानी घुस गया। धान की फसल जलमग्न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड क्षेत्र के रक्सा स्थित वार्ड संख्या 14 में रविवार की अहले सुबह तिरहुत मुख्य नहर का उत्तर दिशा वाला बांध करीब बीस फीट तक टूट गया। बांध टूटने के बाद नहर का पानी तेजी से आसपास के खेतों में फैल गया, जिससे खेतों में लगी धान की फसल जलमग्न हो गई। घटना के बाद किसानों में चिंता बढ़ गई है।



स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक नहर का बांध टूट गया। देखते ही देखते नहर का पानी आसपास के खेतों में फैलने लगा। किसानों ने इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी। हालांकि नहर में पानी की मात्रा फिलहाल अधिक नहीं होने के कारण खेतों में जमा पानी धीरे-धीरे निकल भी रहा है। इसके बावजूद बांध की समय पर मरम्मत नहीं होने पर स्थिति गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।



पूर्व मुखिया इंदल साह ने बताया कि फिलहाल नहर का पानी आसपास स्थित किसी भी घर तक नहीं पहुंचा है। लेकिन बांध करीब बीस फीट तक टूट जाने के कारण लगातार पानी का बहाव जारी रहा तो आसपास के रिहायशी इलाकों के साथ-साथ बड़े क्षेत्र में लगी धान की फसल प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही धान की रोपनी कर चुके हैं और इस समय खेतों में पानी का अनियंत्रित प्रवेश फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।



उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर टूटे बांध की अविलंब मरम्मत कराने तथा नहर के पानी के बहाव को नियंत्रित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द मौके पर टीम भेजकर स्थिति का जायजा लेने और बांध को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि किसानों को होने वाले संभावित नुकसान से बचाया जा सके।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता