ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

तिलक समारोह से वापस लौट रहे कार ने डायल 112 की वैन में मारी टक्कर, 4 पुलिसकर्मी सहित 10 लोग घायल

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला दरभ

तिलक समारोह से वापस लौट रहे कार ने डायल 112 की वैन में मारी टक्कर, 4 पुलिसकर्मी सहित 10 लोग घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है। ऐसे में अब  एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आया है। जहां  डायल 112 और कार की टक्कर में 4 पुलिसकर्मी सहित 10 लोग घायल हुए हैं।  सभी का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कमताैल थाना क्षेत्र के माधाेपट्टी के पास मुख्य सड़क पर रविवार की रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां करीब सवा दस बजे 112 पुलिस गाड़ी और कार की टक्कर हो गई। पुलिस गाड़ी में सवार एक पुलिस पदाधिकारी, चालक और दाे जवान गंभीर रूप से जख्मी हाे गए हैं। वहीं कार में सवार छह लाेगाें काे हल्की चोट आई हैं। 


वहीं इस घटना में घायल पुलिसकर्मियाें में कृष्ण कांत पासवान, चालक जयकांत कुमार, सिपाही संतोष कुमार और झुना सहनी शामिल हैं। कार में सवार दरभंगा के मिश्रटाेला के नवीन कुमार सिन्हा अपनी बहन की शादी काे लेकर तिलकाेत्सव समाराेह में भाग लेकर सीतामढ़ी के पुपरी से आ रहे थे।  उसी क्रम में कर्जापट्टी से कमताैल की ओर तेज गति से जा रही पुलिस की 112 गाड़ी ने कार में ठाेकर मार दी। 


उधर, पुलिस की गाड़ी टक्कर के बाद सड़क किनारे करीब दस फीट नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में पुलिस की गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हाे गए। संयोग था कि कार की कम गति होने के कारण कार ताे क्षतिग्रस्त हाे गई, लेकिन उसमें सवार लाेग बाल बाल बच गए. सभी को मामूली चाेटें आई हैं। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोग जुट गए और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस घटना की सूचना प्रशासन को दी गई, जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं लाेगाें के मुताबिक इसमें पुलिस गाड़ी के चालक की गलती के कारण यह हादसा हुआ है।