ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

Bihar News: तीन मासूम बहनों की जिंदा जल कर मौत, चूल्हे से निकली चिंगारी और तीनों की तड़प-तड़पकर चली गई जान

Bihar News: बिहार के बेतिया में चूल्हे से निकली चिंगारी ने तीन जिंदगियां छीन ली. आग में जिंदा जलकर तीन मासूम बहनों की जान चली गई. इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News:  बिहार के बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां आग में जिंदा जलकर तीन मासूम बहनों की मौत हो गई। चूल्हे से निकली चिंगारी ने भयंकर रूप ले लिया और पूरे घर में आग लग गई। अगलगी की इस घटना में पूरा घर जल कर राख हो गया और तीनों बहनों की तड़प तड़पकर मौत हो गई। घटना दरपा थाना क्षेत्र के नरकटिया पंचायत की है।


मृतक बच्चियों की पहचान पश्चिम चंपारण के शिकारगंज स्थित शिकारपुर गांव निवासी रामबाबू साह की 6 साल की बेटी मुस्कान कुमारी, पांच साल की पायल और दो साल की संतोषी कुमारी के रुप में हुई है। तीनों लड़कियां अपनी मां के साथ नानी के घर आईं थीं।बताया जा रहा है कि गुरुवार को खाना बनाने के दौरान चूल्हे से चिंगारी निकली और देखते ही देखते झोपड़ी में भयंकर आग लग गई। 


अगलगी की इस घटना में तीनों बच्चियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन कर रही है। इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एकसाथ तीन बच्चियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता