ब्रेकिंग
Bihar Train News : छठ के बाद दूसरे राज्यों में लौटना हुआ आसान! बिहार की स्पेशल ट्रेनों में 3429 सीटें खाली, किस ट्रेन में मिल रहा कंफर्म टिकट?✦कोसी नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया; दो अब भी लापता, गांव में कोहराम✦बेतिया गोल्ड शोरूम लूटकांड: DIG ने 7 घंटे तक की गहन पड़ताल, 48 घंटे में खुलासे का किया दावा, SIT की जांच तेज✦बिहार में शादी करने मात्र से मिल जाएगा SC आरक्षण? पटना हाईकोर्ट ने कर दिया क्लियर, जानिए क्या है पूरा नियम!✦सासाराम में तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, 55 वर्षीय राजवंश पासवान की मौत✦Bihar Train News : छठ के बाद दूसरे राज्यों में लौटना हुआ आसान! बिहार की स्पेशल ट्रेनों में 3429 सीटें खाली, किस ट्रेन में मिल रहा कंफर्म टिकट?✦कोसी नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया; दो अब भी लापता, गांव में कोहराम✦बेतिया गोल्ड शोरूम लूटकांड: DIG ने 7 घंटे तक की गहन पड़ताल, 48 घंटे में खुलासे का किया दावा, SIT की जांच तेज✦बिहार में शादी करने मात्र से मिल जाएगा SC आरक्षण? पटना हाईकोर्ट ने कर दिया क्लियर, जानिए क्या है पूरा नियम!✦सासाराम में तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, 55 वर्षीय राजवंश पासवान की मौत

नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक फैसला

बिहार के कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को इसका उद्घाटन करेंगे। इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन आसान होगा और गांधी सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा।

बिहार न्यूज
बिहार को मिलेगा नया छह लेन पुल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार को 21 नवंबर को विकास की एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम अब ‘नीतीश सेतु’ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिहार दौरे के दौरान इस महत्वाकांक्षी पुल का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। करीब 19.76 किलोमीटर लंबा यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देगा। साथ ही महात्मा गांधी सेतु पर यातायात का दबाव भी कम होगा। बीजेपी नेता मंगल पांडेय ने इसे बिहार के विकास और आधारभूत संरचना के विस्तार का ऐतिहासिक कदम बताया है।


बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रेदश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में गंगा नदी पर निर्मित कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नामकरण ‘नीतीश सेतु’ किया जाना राज्य के विकास इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। राज्य सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर इस पुल का नामकरण किया जाना उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और बिहार के आधारभूत संरचना विकास में दिए गए योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को बिहार दौरे के दौरान इस महत्वाकांक्षी छह लेन पुल का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित करेंगे। यह अवसर बिहार के लिए गौरवपूर्ण होगा।


मंगल पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा इस महत्वपूर्ण पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने की घोषणा बिहार की विकास यात्रा में एक विशेष महत्व रखती है। बिहार के विकास में जिन लोगों ने अपनी भूमिका निभाई है, उनके योगदान को सम्मान देना हमारी लोकतांत्रिक और राजनीतिक परंपरा का हिस्सा है। नीतीश कुमार के लंबे कार्यकाल में सड़क, पुल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में राज्य ने कई महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं। इस पुल का नाम उनके नाम पर रखा जाना उन्हीं विकास कार्यों की स्मृति को सम्मान देने का एक माध्यम है। श्री पांडेय ने कहा कि लगभग 19.76 किलोमीटर लंबी छह लेन ग्रीनफील्ड परियोजना बिहार में आधुनिक सड़क परिवहन व्यवस्था के विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। 


मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार बिहार को आधुनिक आधारभूत संरचना से जोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रही है। कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल केवल गंगा नदी पर बना एक पुल नहीं है, बल्कि यह उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आर्थिक, सामाजिक और व्यावसायिक संपर्क को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम है। इस पुल के पूर्ण रूप से चालू होने से महात्मा गांधी सेतु पर यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। पटना के आसपास के क्षेत्रों से उत्तर बिहार जाने वाले लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। विशेषकर मिथिलांचल एवं राघोपुर दियारा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को राजधानी पटना से बेहतर सड़क संपर्क का लाभ मिलेगा। आपातकालीन चिकित्सा की स्थिति में मरीजों को पटना के अस्पतालों तक पहुंचने में भी सुविधा होगी।