ब्रेकिंग
दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य

'ठोक देंगे कट्टा कपाड़ में ...,’ जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को मारी गोली,परिजनों में मचा कोहराम

BE

'ठोक देंगे कट्टा कपाड़ में ...,’ जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को मारी गोली,परिजनों में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार को लेकर पिछले दिनों बॉलीवुड की फिल्मों में एक डायलॉग काफी तेजी से वायरल हुआ। इसमें यह कहा गया कि - 'ठोक देंगे कट्टा कपाड़ में, आइए न हमरे बिहार में...,' इसके बाद यह डायलॉग हकीकत में बदलता हुआ नजर आ रहा है। ताजा मामला बेगूसराय से जुड़ा हुआ ह, यहां महज के छोटी सी जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को गोली मार दी है।


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में मामूली विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को मारी गोली डाली है। जिसके बाद घायल चाचा को आनन –फनान में बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा गांव का बताया जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि, भतीजा आत्माराम ने सुजा गांव निवासी रामसेवक साह का 35 वर्षीय पुत्र देवाशीष को गोली मारकर घायल कर दिया। भतीजा आत्माराम नाबालिक युवक है , जो मामूली विवाद को लेकर अपने चाचा देवाशीष सोए अवस्था में को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गोली मारने वाले का पिता मुकेश साह अपने भाई देवाशीष का इलाज करा रहा है। घायल देवाशीष को जांघ में गोली लगी है जो गंभीर रूप से जख्मी है। 


उधर, घटना के संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष राजेश कुमार राय ने बताया कि रात में गोली लगने की सूचना मिली थी, दोनों आपस में चाचा- भतीजा है।पारिवारिक विवाद को लेकर भतीजा ने घटना को अंजाम दिया है। पूर्व से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता