ब्रेकिंग
Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान

सरकारी दफ्तर में दिव्य प्रकाश को देखकर कर्मियों में मचा हड़कंप, डर के कारण पढ़ रहे गायत्री मंत्र, ऑफिस छोड़ दूसरे जगह कर रहे काम

किसी अज्ञात साये के डर के चलते कर्मचारी कार्यालय छोड़ दूसरे जगह पर काम करते हैं। दिन में भी अकेले दफ्तर जाने में डरते हैं। दिव्य प्रकाश को देखकर लोग इतने डरे हुए हैं कि गायत्री मंत्र और हनुमान चालीसा पढ़कर काम कर रहे हैंं। CCTV में कैद हुई तस्वीर..

BIHAR
ऑफिस में भूत!
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई जिले के बरहट प्रखंड कार्यालय में कर्मचारी इन दिनों ॐ भूर्भुव: स्व:' गायत्री मंत्र पढ़ रहे हैं. दरअसल यहां केकर्मी इन दिनों काफी डरे और सहमें हैं। ऑफिस में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिससे लोग दिन में ही हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। दरअसल स्वच्छता विभाग के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक दिव्य प्रकाश के रूप में एक गोलाकार वस्तु की तस्वीर कैद हो गयी है। 


जिससे तेज प्रकाश निकल रहा है जो कभी इधर-उधर घूमता है तो कभी उधर तो कभी उसके आकार में बदलाव होता है। इस अजीब वाक्या के चलते ऑफिस के सारे कर्मचारी काफी डरे हुए हैं और कार्यालय छोड़कर दूसरे स्थानों पर बैठकर काम करते हैं। एक कर्मचारी ने बताया कि गुरुवार को उनके मोबाइल पर एक वीडियो आया था, जिसमें यह अजीब दृश्य दिखाई दे रहा था, जिससे थोड़ी घबराहट हुई लेकिन वे इसे अंधविश्वास नहीं मानते हैं। 


वहीं, प्रखंड कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मी महेश ने बताया कि कुछ साल पहले उन्हें भी ऐसा अनुभव हुआ था कि किसी ने उसे जोरदार थप्पड़ मारा है, लेकिन देखा तो पास में कोई नहीं था। इस कारण उन्हें थोड़ी घबराहट महसूस हुई। बीडीओ श्रवण कुमार पांडेय ने बताया कि कर्मियों को कार्यालय में आत्मा का साया दिखाई देने का भ्रम उत्पन्न हो गया है, जबकि इस तरह की घटनाएं अक्सर सीसीटीवी में नजर आती हैं। इसके कारणों का पता केवल सीसीटीवी कैमरे के तकनीकी पहलू से ही लगाया जा सकता है। 


जमुई जिले के बरहट भूत, पिशाच, आत्मा इन सभी चीजों में विश्वास करें या ना करें लेकिन ये चीजें वक्त-वक्त पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा देती हैं। अब इसे अंधविश्वास कहा जाए या कुछ और लेकिन किस्से कहानियां इन चीजों को लेकर भरे पड़े हैं।ऐसी ही एक कहानी इनदिनों प्रखंड परिसर स्थित स्वच्छता विभाग में देखने को मिल रहा है।कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक दिव्य प्रकाश जैसा गोला दिख रहा है,जो कभी इधर उधर घूमते दिख रहा है।कभी वो छोटा हो जाता है तो कभी बड़ा होने लगता है।


किसी अज्ञात साये के डर के कारण कर्मचारी कार्यालय छोड़ दूसरे जगह पर काम करते हैं। दिन में भी अकेले दफ्तर जाने में लोगों को डर लगता है। अदृश्य रोशनी को देखकर लोग इतने डरे हुए हैं कि गायत्री मंत्र और हनुमान चालीसा पढ़कर काम कर रहे हैंं। खौफजदा कर्मी प्रखंड कार्यालय में ही अपने कार्य को निपटा रहे हैं। पूछने पर कर्मी ने बताया कि गुरुवार को मोबाइल पर सहयोगी ने सीसीटीवी का वीडियो भेजा था। जिसमें कुर्सी के ऊपर कुछ हिलते नजर आ रहा है।जिसको लेकर थोड़ा भय तो बन गया। लेकिन हम अंधविश्वास को नहीं मानते हैं।


इधर प्रखंड कार्यालय के चतुर्थ वर्गीय कर्मी महेश ने बताया कि कुछ वर्ष पहले भी अनुभव हुआ था कि कोई हमको थप्पर मार दिया।आसपास देखें तो कुछ नजर नहीं आया।उस समय से थोड़ा भय तो लगता है।इधर बीडीओ श्रवण कुमार पांडेय ने बताया कि स्वच्छता कार्यालय के कर्मियों को अंधविश्वास है कि कार्यालय में आत्मा का साया दिखाई दिया है।इस तरह की चीजें अक्सर सीसीटीवी में नजर आती है।अब इसका क्या कारण हो सकता है वो सीसीटीवी कैमरे वाले ही बता सकते हैं।


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता