ब्रेकिंग
बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी✦Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म✦मुंगेर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 खोखे बरामद; जमीन विवाद में भू-माफियाओं पर शक, इलाके में मचा हड़कंप!✦Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी✦Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म✦मुंगेर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 खोखे बरामद; जमीन विवाद में भू-माफियाओं पर शक, इलाके में मचा हड़कंप!✦Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक

RJD जिलाध्यक्ष के चुनाव में भारी बवाल, हंगामें को देखते हुए स्थगित करना पड़ गया चुनाव

MOTIHARI: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के जिला संगठन ढाका के जिलाध्यक्ष चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान लोग आपस में ही भिड़ गये जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हंग

bihar
हंगामे की भेंट चढ़ गया चुनाव
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के जिला संगठन ढाका के जिलाध्यक्ष चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान लोग आपस में ही भिड़ गये जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हंगामे को देखते हुए जिलाध्यक्ष चुनाव को स्थगित कर दिया गया। 


पूर्वी चंपारण में ढाका के लिए राजद जिलाध्यक्ष का चुनाव चल रहा था। तभी निवर्तमान जिलाध्यक्ष नूर आलम खा और पूर्व युवा जिलाध्यक्ष हामिद रेजा के समर्थक चुनाव के दौरान आपस में ही भिड़ गये। इस दौरान दोनों पक्ष के समर्थक भी सामने आ गये। भारी हंगामे के चलते इस चुनाव को ही स्थगित कर दिया गया। 


जिला निर्वाची पदाधिकारी अनिल सहनी ने हंगामे को देखते हुए जिलाध्यक्ष के चुनाव को स्थगित कर दिया। जिसके बाद वहां सन्नाटा पसर गया। लोग अपने घर के लिए रवाना हो गये। लोगों के बीच यह चर्चा होने लगी की शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव होते रहता तो स्थगित करने की नौबत नहीं आती। चुनाव स्थगित होने से कुछ लोग मायूस नजर आए। पूरी स्थिति से अवगत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कराया गया है। अब आगे उनके निर्देश के बाद ही जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा।  

टैग्स