ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही

फोर व्हीलर सीखने के लिए दारोगा ने थाने की जीप का किया इस्तेमाल, सरकारी गाड़ी चलाते वक्त युवक को कुचल डाला, बिहार से हैरान करने वाली घटना

फोर व्हीलर खरीदने से पहले बिहार के एक दारोगा ने चार पहिया चलाने का मन बनाया। फिर क्या था थाने की जीप पर ही दारोगा ने हाथ साफ किया। पेट्रोलिंग गाड़ी को चलाने के दौरान एक युवक को रौंद डाला।

BIHAR POLICE
दारोगा की करतूत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 VAISHALI: वैशाली में पुलिस की गाड़ी सीख रहे दारोगा ने एक युवक को कुचल दिया और एक दुकान में ठोकर मार दी। इस दौरान लोगों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया। घटना की लाइव तस्वीर वहां लगे CCTV में कैद हो गयी है। जिसमें पुलिस की गाड़ी नजर आ रही है। दारोगा पुलिस की गाड़ी पर अपना हाथ साफ कर रहे थे। 


गाड़ी चलाते समय दारोगा ने सड़क से गुजर रहे युवक को कुचल दिया। युवक को तड़पता छोड़ दारोगा मौके से भाग निकला। जिसके बाद गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। जिस पुलिस की जीप ने युवक को रौंद दिया वो वैशाली जिले के हथसारगंज ओपी थाने की थी। बताया जाता है कि पुलिस की जीप चला रहे दारोगा ने पहले युवक को कुचला फिर दुकान में टक्कर मार दी। 


इस दौरान युवक गाड़ी के नीचे फंसा हुआ था जिसे सड़क पर घसीटते हुए पुलिस की जीप लेकर दारोगा फरार हो गया। घटना की तस्वीर दुकान के सामने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। फुटेज में दिख रहा है कि कैसे रात के अंधेरे में दारोगा जी सरकारी वाहन से गाड़ी चलाना सीख रहे थे। 


दुर्घटना के बाद घायल युवक को सड़क पर तड़पता छोड़ दारोगा भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और गाड़ी की चाबी पुलिस से छीन लिया। कई घंटों तक लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता