ब्रेकिंग
Bihar News : 24 लाख से ज्यादा सालाना पैकेज, कानून बनाने का हक; बिहार में MLC को मिलती हैं ये सुविधाएं✦Bihar weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक! सुबह-रात ठंड, दोपहर में गर्मी; नवंबर में बदलेगा मिजाज✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦Bihar News : 24 लाख से ज्यादा सालाना पैकेज, कानून बनाने का हक; बिहार में MLC को मिलती हैं ये सुविधाएं✦Bihar weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक! सुबह-रात ठंड, दोपहर में गर्मी; नवंबर में बदलेगा मिजाज✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा

सांसद वीणा देवी को जान से मारने की धमकी देने वाले का चल गया पता, मुजफ्फरपुर के इस शख्स ने किया था कॉल

5 जनवरी को वैशाली सांसद वीणा देवी को उनके मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। सदर थाने में केस दर्ज कराने के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने कॉल करने वाले का पता लगा लिया। वह शख्स मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा गांव का रहने वाला है।

BIHAR POLITICS
पुलिस ने की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI MP DHAMKI CASE: वैशाली से NDA समर्थित लोजपा रामविलास पार्टी की सांसद वीणा देवी के माबाइल पर 8539019720 इस नंबर से कई बार जान से मारने की धमकी दी गयी थी। साथ ही गाली-गलौज भी किया गया था। इस बात की जानकारी सांसद वीणा देवी ने सदर थाने को दी थी। इस संबंध में उन्होंने लिखित शिकायत की थी। जिसके बाद सदर थाने में कांड संख्या 07/25 दर्ज किया गया था।


केस दर्ज होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर नगर एस०डी०पी०ओ०-02 के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया। जिसमें सदर थानाध्यक्ष की टीम को भी शामिल किया गया था। गठित टीम ने आवेदन में दिये गये मोबाईल नंबर का तकनीकी रूप से जांच की। तब सत्यापन के क्रम में पाया गया कि उक्त मोबाईल फोन से धमकी देने वाले व्यक्ति का नाम पंकज तिवारी उर्फ मानीक्या है। जो मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा गांव निवासी रापमचन्द्र तिवारी का बेटा है। पंकज तिवारी उर्फ मानीक्या मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसका इलाज रांची के कांके में चल रहा है। 


गौरतलब है कि वैशाली सांसद वीणा देवी को रविवार की दोपहर 5 जनवरी करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात नंबर से कई बार धमकीभरा कॉल आया था। अज्ञात नंबर जानकर वो रिसिव नहीं कर रही थी। लेकिन जब बार-बार कॉल आने लगा तब उन्होंने फोन उठाया तो अपशब्द बोला जाने लगा। अज्ञात व्यक्ति उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद कॉल काटने के बाद वीणा देवी थाने पर पहुंची और आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी। जिस नंबर से फोन आया था उस नंबर की सीडीआर और लोकेशन के आधार पर छापेमारी की गयी। जांच में पता चला कि धमकी देने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति है जिसका नाम पंकज तिवारी है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता