ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

जो DK टैक्स देगा..उसको मलाईदार पोस्ट मिलेगा, नीतीश सरकार पर बरसे तेजस्वी, कहा..इनके राज में यही खेला हो रहा है

जो कल तक खुद को सेकुलर नेता कहते थे, उनका पर्दाफाश हो गया है। इस बार जिन लोगों ने वक्फ बिल का समर्थन किया है, उनको बिहार की जनता मुंह तोड़ जवाब देगी।

BIHAR POLITICS
नीतीश पर हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वक्फ बिल पास होने पर पहली प्रतिक्रिया दी है। कहा है कि दोनों सदनों में हम लोगों ने इस बिल का कड़ा विरोध किया है, लेकिन कुछ सेकुलर पार्टियां और वो नेता जो कल तक खुद को सेकुलर नेता कहते थे, उनका पर्दाफाश हो गया है।  इस बार जिन लोगों ने वक्फ बिल का समर्थन किया है, उनको बिहार की जनता मुंह तोड़ जवाब देगी।


वही बिहार की नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि एनडीए की सरकार 20 साल तक अपराधियों को जेल से निकालती रही है और भ्रष्टाचारियों को मलाईदार पोस्ट देते रही है। एनडीए और नीतीश कुमार के राज में यही खेल हो रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जो डीके टैक्स देगा, उसको मलाईदार पोस्ट मिलेगा। 


लगातार पुल गिरने गिरने के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा पटना हाई कोर्ट में सुनवाई की जाने के आदेश पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो यह बात शुरू से ही कर रहे हैं कि डबल इंजन की सरकार में एक तरफ भ्रष्टाचार का इंजन है और दूसरी तरफ अपराधियों का इंजन लगा हुआ है। अपराधियों को जेल से छुड़ाने के लिए नए-नए नियम बनाए जाते हैं। अपराधियों को सीएम हाउस में बिठाया जाता है। ऐसे लोगों को घर में बिठाकर मिठाई खिलाया जाता है। जितने भ्रष्ट लोग हैं उनको मलाईदार पोस्ट दिया जाता है। ये लोग जितना गलती करते हैं, उनको इतनी जल्दी प्रमोशन मिलता है।


वही राजद सुप्रीमो की तबीयत को लेकर तेजस्वी ने जानकारी दी। कहा कि लालू जी की तबीयत पहले से बेहतर है। डॉक्टर की निगरानी में एम्स में उनका इलाज चल रहा है। लालू जी बहुत जल्द रिकवर कर रहे हैं। लालू जी अंदर से मजबूत है, करोड़ों लोग उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआ कर रहे हैं और पूजा-पाठ कर रहे हैं। लोगों की प्रार्थना का असर दिख रहा है।


तेजस्वी ने कहा कि अब जेडीयू अब जनता दल यूनाइटेड नहीं रही, वह बीजेपी हो चुकी है। जो लोग जेडीयू को चला रहे हैं वो भाजपा से हाथ मिला लिये हैं। अब जो समाजवादी लोग बचे हैं उनसे हम कहेंगे कि वो जल्दी कोई स्टैंड ले नहीं तो फिर काफी देर हो जाएगी।