ब्रेकिंग
Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦Sunil Singh ED : चना दाल गबन मामले में घिरे RJD MLC सुनील सिंह! दो समन किए नजरअंदाज, तीसरे नोटिस पर वकील के साथ ED दफ्तर पहुंचे; 50-60 लाख की गड़बड़ी की जांच✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦Sunil Singh ED : चना दाल गबन मामले में घिरे RJD MLC सुनील सिंह! दो समन किए नजरअंदाज, तीसरे नोटिस पर वकील के साथ ED दफ्तर पहुंचे; 50-60 लाख की गड़बड़ी की जांच✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड

अहमदाबाद में हुआ देश का सबसे बड़ा विमान हादसा, मुकेश सहनी ने घटना पर जताया दुख, कहा..मामले की जांच होनी चाहिए

उन्होंने आगे कहा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की दुर्घटना क्यों हुई इसकी जांच होनी चाहिए। यह बहुत बड़ी घटना है। उन्होंने यात्रियों और क्रू के सदस्यों, सभी के लिए प्रार्थनाएं की हैं तथा उच्च स्तरीय बचाव, राहत और उपचार उपलब्ध कराये जाने की आवश्यकता बताई।

bihar
हादसे पर जताया दुख
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को करीब 1 बजकर 28 मिनट पर दर्दनाक हादसा हुआ। AI 171  एअर इंडिया की फ्लाइट लंदन के लिए हुई थी। टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान क्रैश हो गया जिसमें 242 पैसेंजर सवार थे। जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। बताया जाता है कि मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकराने के बाद विमान बीजे कॉलेज हॉस्टल पर गिर गया। 


विमान में ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7 और कनाडा के एक यात्री विमान में सवार थे। इस दर्दनाक हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, जीतन राम मांझी ने दुख जताया। वही बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने भी इस घटना को हृदयविदायक बताया। गुजरात विमान हादसे पर वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने दुख जताया


विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा, "अहामदाबाद प्लेन हादसा की घटना बेहद ही दुखद है। सुनकर आहत हूँ। आज का दिन बेहद ही दुखदाई है मेरे साथ पूरे भारतवर्ष के लोगों के लिए। उस विमान मे सवार यात्रियों के प्रति मै अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।" 


उन्होंने आगे कहा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की दुर्घटना क्यों हुई इसकी जांच होनी चाहिए। यह बहुत बड़ी घटना है। उन्होंने यात्रियों और क्रू के सदस्यों, सभी के लिए प्रार्थनाएं की हैं तथा उच्च स्तरीय बचाव, राहत और उपचार उपलब्ध कराये जाने की आवश्यकता बताई। वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं विमान में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।

टैग्स