ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल

'थप्पड़बाज पुलिसवाला ... ', ड्राइवर ने महिला सिपाही को सबके सामने गाल पर जड़ा थप्पड़, SHO बोले ... गलती से उठ गया हाथ

ARA : बिहार के भोजपुर से एक अजीबोगरीब मामला निकल कर सामने आया है। यहां किसी छोटी की बातों को लेकर दो पुलिसकर्मी आपस में भीड़ गए और जमकर थप्पड़बाजी हुई। सबसे बड़ी बात है कि

'थप्पड़बाज पुलिसवाला ... ', ड्राइवर ने महिला सिपाही को सबके सामने गाल पर जड़ा थप्पड़, SHO बोले ... गलती से उठ गया हाथ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर से एक अजीबोगरीब मामला निकल कर सामने आया है। यहां किसी छोटी की बातों को लेकर दो पुलिसकर्मी आपस में भीड़ गए और जमकर थप्पड़बाजी हुई।  सबसे बड़ी बात है कि इस घटना में शामिल दो पुलिसकर्मी में एक महिला सिपाही थी जिसे पुरुष सिपाही ने सरेआम गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के बीच नोंकझोंक होते भी देखा जा रहा है। अब इस पुरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, भोजपुर जिले में थाने के ड्राइवर सिपाही द्वारा एक महिला सिपाही की पिटाई करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में ड्राइवर सिपाही सरेआम महिला सिपाही के गाल पर थप्पड़ जड़ते नजर आ रहा है। इस दौरान वहां पर कई पुलिसकर्मी भी खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान अचानक सिपाही घुमाकर महिला जवान के गाल पर जोर से थप्पड़ जड़ देता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।


बताया है रहा है कि, भोजपुर जिले की पुलिस जमीन अधिग्रहण के मामले में दर्ज शिकायत पर जांच करने को लेकर कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर गांव वार्ड नंबर पांच निवासी मो शमीम अहमद के घर पहुंची थी। इनके ऊपर मो मेराज जफर ने आरोप लगाया था कि  मो शमीम अहमद निर्धारित जमीन से अधिक जगह में घर बना रहे हैं।  इसी दौरान पुलिस गश्ती दल के ड्राइवर ने विपक्षी पार्टी के लोगों पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। 


आरोप है कि चालक सिपाही ने गाली-गलौज के साथ मारपीट भी की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। तभी पुलिस ने एक का मोबाइल छीन लिया और गोली मारने की धमकी दे डाली। इन सब के बीच गश्ती दल में मौजूद एक महिला सिपाही वाहन चालक को रुकने के लिए कहती है। तभी वाहन चालक सबके सामने महिला सिपाही को जोरदार थप्पड़ गाल पर जड़ देता है।


इधर, इस पुरे मामले को लेकर कोईलवर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि जब पुलिस जमीन अतिक्रमण मामले की जांच के दौरान मौके पर पहुंची, तब वहां मौजूद पब्लिक ने बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की। इसी दौरान महिला सिपाही चालक को पीछे से हटा रही थी। सिपाही को लगा कि कोई पब्लिक है और उसने गलती से हाथ चला दिया। इसमे दोनों पुलिसकर्मी के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है।