ब्रेकिंग
पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत

सुपौल में थानेदार की दबंगई, पैसा लूट होने पर केस दर्ज करवाने पहुंचे BSF जवान को फर्जी केस में भेजा जेल

SUPAUL: बिहार में थानेदारों की दबंगई कम नहीं हो रही है. मौका मिलते ही वह निर्दोषों पर कहर ढा रहे हैं. सुपौल में भी थानेदार ने दबंगई दिखाते हुए एक बीएसएफ जवान को जेल भेज दिया.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SUPAUL: बिहार में थानेदारों की दबंगई कम नहीं हो रही है. मौका मिलते ही वह निर्दोषों पर कहर ढा रहे हैं. सुपौल में भी थानेदार ने दबंगई दिखाते हुए एक बीएसएफ जवान को जेल भेज दिया. 

पैसा लूट की शिकायत दर्ज कराने पहुंचा था जवान

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि त्रिवेणीगंज में लगातार बढ़ती लूट की वारदातों से चिढ़े थाना अध्यक्ष ने आज अपना गुस्सा एक बीएसएफ के जवान पर ही निकाल दिया. लूट के शिकार बीएसएफ का जवान मनोज जब अपनी मां के साथ त्रिवेणीगंज थाना न्याय की गुहार लगाने पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिस वालों को ये नागवार गुजरा और उसके साथ धक्का मुक्की कर हाजत में बंद कर दिया. फिर एक फर्जी केस में जवान को जेल भेज दिया. 

जवान और उसके मां के साथ किया दुर्व्यवहार

इस दौरान थानेदार और जवानों ने जवान और उसकी बुजुर्ग मां के साथ दुर्व्यवहार भी किया. त्रिवेणीगंज पुलिस की सारी करतूत वहां मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल में कैद कर ली. बताया जा रहा है कि घर बनाने के लिए त्रिवेणीगंज के विद्यानगर मोहल्ले के निवासी मनोज कुमार के साथ 25 फरवरी को लूट की घटना हुई थी. जिसको लेकर उसने त्रिवेणीगंज थाना में आवेदन भी दिया. हालांकि इस मामले पर पुलिस ने चुप्पी साध ली है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता