ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

थानों में होने वाली हर गतिविधि पर रहेगी नजर, बिहार के सभी पुलिस स्टेशनों में लगा CCTV

DESK : पुलिस स्टेशन में होने वाली हर गतिविधि पर अब तीसरी आंख की नजर चौबीसों घंटे बनी रहेगी. बिहार के लगभग सभी थानों में कैमरा लगाया जा रहा है. इन कैमरों को राज्य के 38 जिलों के साथ

थानों में होने वाली हर गतिविधि पर रहेगी नजर, बिहार के सभी पुलिस स्टेशनों में लगा CCTV
Anamika
2 मिनट

DESK : पुलिस स्टेशन में होने वाली हर गतिविधि पर अब तीसरी आंख की नजर चौबीसों घंटे बनी रहेगी. बिहार के लगभग सभी थानों में कैमरा लगाया जा रहा है. इन कैमरों को राज्य के 38 जिलों के साथ 4 रेल पुलिस के अधीन चलने वाले थाने में भी लगाया जाना है. अबतक 900 थानों में कैमरे लगाने का काम हो चुका है. वहीं राज्य के कुल 1056 थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाना है. 


 पुलिस पर हमेशा हिरासत में आरोपियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगता रहा है यही कारण है कि थानों के सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. पुलिस के रिकॉर्ड रूम में भी इसकी नज़र रहेगी. इससे थानों में आनेवाले लोगों के साथ पुलिस के व्यवहार पर नजर रखी जाएगी. थानेदार के कक्ष में एक स्क्रीन लगेगा जिसके जरिए कैमरे में कैद होनेवाली तमाम गतिविधियों को देखा जा सकता है.


इन कैमरे की रिकार्डिंग को एक साल तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है. इन सीसीटीवी कैमरों को यदि बंद किया जाता है तो कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी हो जाएगी. ऐसी परिस्थिति में कैमरे के बंद होने की वजह से थाने के अफसरों को जवाब देना होगा. उन्हें आला अधिकारियों को बताना होगा कि सीसीटीवी कैमरा क्यों बंद हुआ. यदि इसे जानबूझकर बंद किया गया होगा तो ड्यूटी पर तैनात पुलिस अफसर पर कार्रवाई भी होगी.