ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

ठंड को लेकर डीएम का आदेश, पटना में सुबह 9 बजे से शाम 3:30 बजे ही होगा विद्यालयों संचालन

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर कमजोर होने के बाद गाइडलाइन में छूट देते हुए सरकार ने आज से सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल खोल दिए हैं. लेकिन ठंड को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया

ठंड को लेकर डीएम का आदेश, पटना में सुबह 9 बजे से शाम 3:30 बजे ही होगा विद्यालयों संचालन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर कमजोर होने के बाद गाइडलाइन में छूट देते हुए सरकार ने आज से सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल खोल दिए हैं. लेकिन ठंड को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है. डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने ठंड को देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल को निर्देश दिया है कि सुबह 9 से शाम 3:30 बजे तक ही स्कूल का संचालन करें.


पहली से आठवीं कक्षा तक 50 प्रतिशत उपस्थिति रखनी है. आंगनबाड़ी केंद्रों को भी खोलने और बंद करने का यही समय निर्धारित है. वहीं बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने स्कूल खुलने की घोषणा का स्वागत किया है. संघ के अध्यक्ष डीके सिंह ने कहा कि यह छात्रहित में है.


मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि कोहरे की सघनता पूरे प्रदेश में बनेगी. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर बिहार में सोमवार को कोल्ड डे जैसी परिस्थितियां रह सकती हैं. हालांकि बाकी जगहों पर तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं.