ब्रेकिंग
परिवहन विभाग के धनकुबेर दारोगा के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU का बड़ा एक्शन....✦Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦परिवहन विभाग के धनकुबेर दारोगा के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU का बड़ा एक्शन....✦Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला

तेजस्वी ने NDA को दिया बड़ा झटका, RJD में शामिल होंगे खगड़िया से रालोजपा सांसद महबूब अली कैसर

PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस को एक बड़ा झटका दिया है। खगड़िया से सांसद चौधरी महबूब

तेजस्वी ने NDA को दिया बड़ा झटका, RJD में शामिल होंगे खगड़िया से रालोजपा सांसद महबूब अली कैसर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस को एक बड़ा झटका दिया है। खगड़िया से सांसद चौधरी महबूब अली कैसर रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की सदस्यता ग्रहण करेंगे। आरजेडी की ओर से इसकी पुष्टि शनिवार को ही कर दी थी। 


कैसर ने पिछले दिनों पशुपति पारस की रालोजपा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनके चिराग पासवान के गुट वाली लोजपा रामविलास में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। मगर अब वे पाला बदलकर महागठबंधन में चले गए हैं। खगड़िया सीट से चिराग की पार्टी ने राजेश वर्मा को टिकट दिया है, जहां उनका मुकाबला सीपीएम के संजय कुमार से होगा।


मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया से सांसद चौधरी महबूब अली कैसर आज रविवार को आधिकारिक रूप से आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इस बात की जानकारी प्रदेश राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने शनिवार को दी। बता दें कि कैसर के बेटे यूसुफ सलाउद्दीन पहले से आरजेडी में हैं।


मालूम हो कि,सांसद महबूब अली कैसर ने पिछले दिनों पशुपति पारस का साथ छोड़कर चिराग पासवान से हाथ मिलाया था। उन्हें उम्मीद थी कि खगड़िया सीट इस बार एनडीए में चिराग पासवान की पार्टी के खाते में आई है। कैसर को उम्मीद थी कि चिराग उन्हें इस सीट से टिकट देंगे। मगर लोजपा रामविलास ने भागलपुर के व्यापारी राजेश वर्मा को टिकट दिया, जिसके बाद कैसर ने आरजेडी में जाने का फैसला लिया है।


उधर, सांसद महबूब अली कैसर के आरजेडी में जाने से खगड़िया में चिराग पासवान के लिए बड़ा झटका माना जा सकता है। कैसर के समर्थक यहां सीपीएम प्रत्याशी संजय कुमार के समर्थन में माहौल बनाएंगे। वहीं, एनडीए के कुछ वोट वोट छिटककर महागठबंधन में जा सकते हैं। इस चुनाव में आरजेडी ने यह सीट अपनी सहयोगी सीपीएम को दी है।