ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

तेजस्वी के विधायक ने अपने ही सरकार पर उठाया सवाल, कहा.. बिना पैसा लिए DM-SP नहीं करते काम

ROHTAS: बिहार के डिहरी के राजद विधायक फते बहादुर सिंह ने अपने ही सरकार के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. खासकर रोहतास जिला में तमाम अवैध कारोबार के लिए रोहतास के डीएम तथा एसपी को जिम्मेदार

तेजस्वी के विधायक ने अपने ही सरकार पर उठाया सवाल, कहा.. बिना पैसा लिए DM-SP नहीं करते काम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

ROHTAS: बिहार के डिहरी के राजद विधायक फते बहादुर सिंह ने अपने ही सरकार के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. खासकर रोहतास जिला में तमाम अवैध कारोबार के लिए रोहतास के डीएम तथा एसपी को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के द्वारा रोहतास जिला के DM तथा SP के कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं तथा लिखा है कि रोहतास जिला के DM-SP के संरक्षक में धड़ल्ले से चल रहे सभी अवैध कारोबार. उन्होंने अपने टि्वटर पोस्ट में लिखा है कि रोहतास जिले के भ्रष्टाचार का जड़ और SP हैं.


मालूम हो कि रोहतास जिला सोन नदी के किनारे मिलने वाले बालू के अवैध कारोबार के लिए कुख्यात रहा है. पहले सही आर्थिक अपराध इकाई की रोहतास के अधिकारियों के कार्यशैली को लेकर जांच चल रही है. साथ ही पूर्व के कई तात्कालिक SDM तथा SDPO पर गाज गिर चुका है. वही आज भी कई अधिकारी रडार पर हैं. ऐसे में फिर एक बार सत्ता पक्ष के विधायक द्वारा डीएम तथा एसपी पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है. 


बता दें देहरी के पहली बार राष्ट्रीय जनता दल के टिकट से विधायक चुने फतेह बहादुर सिंह ने मंगलवार को अपने टि्वटर अकाउंट से पोस्ट किया कि रोहतास जिला के डीएम और एसपी के संरक्षण में धड़ल्ले से चल रहे हैं सभी अवैध कारोबार उन्होंने अपने दूसरे पंक्ति में लिखा कि रोहतास जिले का भ्रष्टाचार का जड़ डीएम और एसपी है. इतना ही नहीं अपने ट्विटर अकाउंट से किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया जिसके बाद उनके कई समर्थकों ने भी उनके सोशल मीडिया के पोस्ट को लाइक कॉमेंट तथा शेयर करना शुरू कर दिया. RJD  विधायक का अपने ही सरकार के अधिकारियों के खिलाफ किए गए ट्वीट कल से ही चर्चा का विषय बना हुआ है.


वहीं दूसरी ओर रोहतास के SP विनीत कुमार ने रात के 2:30 बजे रोहतास जिला के पत्रकारों को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर उन्हें सोशल मीडिया के अपवाहों से सतर्क रहने की नसीहत दी. पत्रकारों को संबोधित करते हुए संदेश लिखा की सोशल मीडिया पर चल रहे भ्रामक संदेशों, अफवाहों से सतर्क रहें तथा ऐसे संदेशों को लेकर सूचित करें. ताकि उसका खंडन या पुष्टि किया जा सके.






टैग्स