ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

देश की संपत्ति बेच रही सरकार, तेजस्वी यादव ने लगाए गंभीर आरोप

PATNA : सरकार देश की आय बढ़ाने की बजाय देश की संपत्ति बेच रही है। ऐसा हम नहीं कह रहे, ऐसा कहना है आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का। तेजस्वी अक्सर सरकार पर हमल

देश की संपत्ति बेच रही सरकार, तेजस्वी यादव ने लगाए गंभीर आरोप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सरकार देश की आय बढ़ाने की बजाय देश की संपत्ति बेच रही है। ऐसा हम नहीं कह रहे, ऐसा कहना है आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का। तेजस्वी अक्सर सरकार पर हमलावर दिखते हैं। इसके लिए वे बेरोज़गारी, मंहगाई समेत कई अन्य मुद्दों को उठाने का काम करते हैं। एक बार फिर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरे में ले लिया है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोला है। 



नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से कहा है, महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल अर्थव्यवस्था देश की सबसे गंभीर व ज्वलंत समस्या है, लेकिन दुर्भाग्य है कि सरकार जन सरोकार के इन मुद्दों पर बात ही नहीं करना चाहती। यह अयोग्य सरकार देश की आय बढ़ाने की बजाय देश की संपत्ति बेचकर, युवाओं एवं आमजनों को भ्रमित कर कितने दिन काम चलाएगी?'



तेजस्वी यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार जन सरोकार के मुद्दों पर बात ही नहीं करना चाहती। वे बेवजह के मुद्दों को उठती है। उन्होंने यह भी कह दिया कि सरकार देश की आय बढ़ाने की बजाय देश की संपत्ति बेच रही है। 


टैग्स