ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

Tejashwi Yadav : जब मेरे पापा ही आडवाणी जी को गिरफ्तार कर लिए, तो बेटवा नरेंद्र मोदी से डरेगा? तेजस्वी ने पटना में भरा हुंकार,कहा - कृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ

Tejashwi Yadav : अब बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने इस यात्रा में बड़ी बात कह डाली है। उन्होंने कहा है कि जब मेरे पापा ही आडवाणी जी को अरेस्ट कर लिए तो हम मोदी जी से क्यों डरे ?

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Tejashwi Yadav : बिहार में महागठबंधन का आज शक्ति प्रदर्शन था। हालांकि,इसका आधिकारिक नाम यह दिया कि वोटर अधिकार यात्रा का आज समापन यात्रा था। ऐसे में इस कार्यक्रम में महागठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। इसी कड़ी में अब बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने इस यात्रा में बड़ी बात कह डाली है। उन्होंने कहा है कि जब मेरे पापा ही आडवाणी जी को अरेस्ट कर लिए तो हम मोदी जी से क्यों डरे ?


दरअसल, एसआईआर के खिलाफ वोटर अधिकार के समापन सभा में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आह्वान किया कि बिहार की सरकार को इस बार उखाड़ कर फेंक देना है और इंडिया गठबंधन की नई सरकार बनाना है। तेजस्वी यादव ने बिहार सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जी के आका आडवाणी जी को लालू जी ने गिरफ्तार कर लिया तो उनका बेटा उनसे नहीं डरेगा। बिहार के लोग डरने वाले नहीं हैं।


तेजस्वी यादव ने कहा कि आजकल उनके खिलाफ केस दर्ज कराए जा रहे हैं। तो केस से तेजस्वी डरने वाला नहीं है। जब लालू जी ने उनके आका आडवाणी जी को गिरफ्तार कर लिया तो बेटवा उनसे डर जाएगा क्या? हमारे भगवान श्री कृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ था। हम लोग केस और जेल से नहीं डरते। हमारे नेता लालू जी को कितना झुकाया गया, तंग किया गया, जेल भेजा गया पर आज तक लालू जी झुके नहीं। तेजस्वी भी नहीं झुकेगा क्योंकी लालू जी का ही खून तेजस्वी के अंदर है। हम लोग लड़ेंगे और जीतने का काम करेंगे।


इधर, तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। वोट की चोरी कौन कर रहा है। बिहारी डरने वाला नहीं है। भाजपा के लोगों का दिमाग घुटने में है। मोदी जी चाहते हैं कि फैक्ट्री लगाएं गुजरात में और वोट चाहिए बिहार में। लेकिन उनको नहीं पता है बिहार के लोग उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाते है। नीतीश कुमार के बारे में कहा कि इतनी बार पल्टी मारे हैं कि उनका दिमाग ही चकरा गया है। उनसे कुछ नहीं हो रहा है। बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। एक इंजीनियर के पास सौ करोड़ पकड़ाता है। कितना करोड़ तो जला दिया। यही मुख्यमंत्री जी का एकबाल है। नीतीश कुमार नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन गए हैं। हम लोग जो कह रहे हैं वही नकलची सरकार कर रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें