ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में

तेजस्वी आवास पहुंचे दंत चिकित्सक, नीतीश सरकार के रवैये पर उठाये सवाल

PATNA : बिहार डेंटिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले बिहार के दंत चिकित्सकों ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पहुंचकर गुहार लगाई. पूरे बिहार के दंत चिकित्सकों का कहना था कि 5 साल तक प

तेजस्वी आवास पहुंचे दंत चिकित्सक, नीतीश सरकार के रवैये पर उठाये सवाल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार डेंटिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले बिहार के दंत चिकित्सकों ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पहुंचकर गुहार लगाई. पूरे बिहार के दंत चिकित्सकों का कहना था कि 5 साल तक पढ़ाई करने के बाद भी हम सभी लोग बेरोजगार हैं. एक तरफ सरकार बिहार में डॉक्टरों की कमी का रोना रोती है तो वहीं दूसरी तरफ हम डॉक्टरों को कोई मौका सरकार नहीं देती है जबकि कोविड-19 में सबसे ज्यादा कारगर और फ्रंट लाइन पर हम डॉक्टर लड़ सकते थे लेकिन सरकार ने हमारी बहाली ही नहीं निकाली.


उन्होंने कहा कि अब स्थिति यह हो गई है कि हम लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद भी आज बेरोजगार हैं, आलम तो यह हो गया है कि कर्ज लेकर हमने पढ़ाई की और अब लोन चुकाने में भी आफत हो रही है. प्राइवेट क्लीनिकों में हमें औने पौने रुपए पर काम कराया जाता है जबकि हम सभी सर्जन होने के बावजूद भी क्लीनिक में केवल असिस्टेंट के तौर पर ही काम कर पाते हैं.


उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि नेता विरोधी दल हम बेरोजगार युवाओं की बात सुनेंगे जिससे हमारी कई समस्या दूर होगी. वहीं डॉक्टरों ने कहा कि बेरोजगार होने की वजह से हम दंत चिकित्सकों का ब्याह तक नहीं हो पा रहा है, कोई शादी करने के लिए हमसे तैयार नहीं है. सबसे ज्यादा महिला चिकित्सकों के साथ ये परेशानी हो रही है कि उन्हें अच्छे लड़के नहीं मिल रहे हैं, जिससे परिवार के लोग काफी परेशान हैं. 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता