ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

Patna News: तेजस्वी यादव के घर पहुंचा किन्नर समाज, बेटे के जन्म पर दी बधाई, लालू आवास पर खुशी का माहौल

लालू प्रसाद यादव के परिवार में खुशी का माहौल है, जहां उनके पोते इराज और बहु राजश्री पटना पहुंचे। इस खुशी के मौके पर किन्नर समाज के लोग राबड़ी आवास जाकर बधाई देते हुए झूम-नाच कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर आज शुक्रवार सुबह खास माहौल बन गया है। गुरुवार को उनकी बहु राजश्री पटना पहुंचीं, साथ ही लालू प्रसाद यादव के पोते इराज भी पटना आए। परिवार में नए सदस्य के आगमन की खुशी में आज किन्नर समाज के लोग राबड़ी आवास पहुंच गए। वे वहां बधाई देने के साथ-साथ खुशी में झूमते और नाचते नजर आए। 


यह आयोजन अरावली आवास के बाहर हुआ, जहां किन्नर समाज के सदस्यों ने जमकर नृत्य और गान के जरिए माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस मौके पर परिवार और समाज के लोग एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी का इजहार कर रहे थे। लालू परिवार के लिए यह समय विशेष है, और किन्नर समाज की यह उपस्थिति इसे और भी रंगीन बना रही है।


बता दें कि तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव हाल ही में माता-पिता बने हैं। गुरुवार को उनका बेटा पहली बार दिल्ली से पटना पहुंचा, जिसे लेकर पूरे यादव परिवार में खुशी का माहौल है। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर में भी चहल-पहल देखी गई।


किन्नर समाज की ओर से यह पारंपरिक बधाई बिहार की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा रही है, और किसी भी शुभ अवसर, विशेषकर संतान जन्म पर, किन्नरों द्वारा बधाई देने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। तेजस्वी के बेटे के आगमन को लेकर किन्नरों ने आशीर्वाद देते हुए परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

रिपोर्ट - प्रेम राज