ब्रेकिंग
बिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'बिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'

'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम बिहार के हैं और बिहार के सदैव रहेंगे। यही मेरी जन्मभूमि है और यही मेरी कर्मभूमि भी है। किसी के कुछ कह देने से थोड़े कुछ फर्क पड़ने वाला है।

बिहार न्यूज
संजय झा ने तेजस्वी को बताया था 'NRI नेता'
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
6 मिनट

 PATNA: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के 'NRI नेता' वाले बयान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। संजय झा ने हाल में तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें 'NRI नेता' बताया था और कहा था कि उन्हें बिहार से कोई लेना-देना नहीं है। संजय झा ने आरोप लगाया था कि तेजस्वी यादव बिहार में सिर्फ 'पार्ट-टाइम पॉलिटिक्स' करते हैं।


संजय झा के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि संजय झा ने जनता दल यूनाइटेड को बर्बाद कर दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज जो स्थिति है, उसके लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं, यह JDU के कार्यकर्ता और समर्थक अच्छी तरह जानते हैं।


'वो तो अमित शाह जी का टीटीएम करते रहेंगे'

तेजस्वी यादव ने संजय झा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अमित शाह का 'टीटीएम' करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संजय झा सभी लोगों को एडजस्ट करने में लगे हुए हैं। तेजस्वी ने यह भी कहा कि संजय झा पहले बीजेपी में थे और दिल्ली में अरुण जेटली के साथ काम कर चुके हैं।


तेजस्वी यादव ने दावा किया, "ये लोग तो बीजेपी में रहे हैं। दिल्ली में अरुण जेटली के साथ रहे हैं, बाद में जनता दल यूनाइटेड पार्टी को खत्म करने के लिए बीजेपी ने उनको भेज दिया। एक लॉन्ग टर्म प्रोग्राम पर आए थे और उसमें सक्सेस हो गए, नीतीश जी को बर्बाद कर दिए।"


'हम बिहार के हैं और बिहार के सदैव रहेंगे'

तेजस्वी यादव ने संजय झा के 'NRI नेता' वाले बयान पर कहा कि वह बिहार के हैं और हमेशा बिहार के ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी के कुछ कह देने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने संजय झा के विदेश दौरों और उनकी बेटियों की विदेश में पढ़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि पहले वह इस तरह की बातों पर टिप्पणी नहीं करते थे।


संजय झा ने तेजस्वी को बताया था 'NRI नेता'

गौरतलब है कि जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें 'NRI नेता' करार दिया था। उन्होंने कहा था कि तेजस्वी यादव विदेश की चिंता करें, बिहार की चिंता करने के लिए वे लोग यहां मौजूद हैं। इसी बयान के जवाब में तेजस्वी यादव ने संजय झा पर पलटवार करते हुए उनके राजनीतिक सफर और JDU में उनकी भूमिका को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए।


दरअसल पिछले दिनों जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला था। उन्हें 'एनआरआई (NRI) नेता' करार देते हुए कहा था कि तेजस्वी यादव को बिहार से कोई लेना-देना नहीं है। वो बिहार में सिर्फ 'पार्ट-टाइम पॉलिटिक्स' करते हैं। संजय झा के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। कहा है कि पहले संजय झा बीजेपी में थे। भाजपा ने उनको नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड को बर्बाद करने के लिए भेजा था, जिसमें वो सक्सेस हो गये। नीतीश जी को बर्बाद कर दिये। तेजस्वी यादव ने यहां तक कह दिया कि वो तो अमित शाह जी का टीटीएम करते रहते हैं।  


पटना में मीडिया ने तेजस्वी यादव को बताया कि संजय झा का एक बयान आया है। जिसमें वो कह रहे हैं कि तेजस्वी यादव एनआईआर नेता हैं, वो विदेश की चिंता करें, बिहार के लिए हमलोग हैं यहां पर, इस पर तेजस्वी ने संजय झा पर पलटवार करते हुए कहा कि जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने जनता दल यूनाइटेड पार्टी को बर्बाद कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज जो हालात है, वो सब लोग जान रहे हैं कि कौन लोग जिम्मेदार हैं। ये जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता और समर्थक वो सब लोग जानते हैं। उन पर टिका टिप्पणी तो हमको करना नहीं है। वो तो अमित शाह जी का टीटीएम करते रहेंगे। तभी ना भाई उनकी बेटियों को सुप्रीम कोर्ट में जगह दे दी गयी। वो सभी लोगों को एडजस्ट करने में लगे हैं।


तेजस्वी ने कहा कि क्या संजय झा जी विदेश में नहीं घूमते थे, उनकी बच्चियां तो विदेश में ही पढ़ी हैं। ई भी तो अप डाउन करते ही रहते थे, तब तो हम ऐसी बातें नहीं करते थे। हम बिहार के हैं और बिहार के सदैव रहेंगे। यही मेरी जन्मभूमि है और यही मेरी कर्मभूमि भी है। किसी के कुछ कह देने से थोड़े कुछ फर्क पड़ने वाला है। ये लोग तो बीजेपी में रहे हैं। दिल्ली में अरुण जेटली के साथ रहे हैं, बाद में जनता दल यूनाइटेड पार्टी को खत्म करने के लिए बीजेपी ने उनको भेज दिया। एक लॉग टर्म प्रोग्राम पर आए थे और उसमें सक्सेस हो गये, नीतीश जी को बर्बाद कर दिये।