ब्रेकिंग
पटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपचोरी के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, बगीचे में हाथ-पैर बंधा शव मिलापटना DTO में हिट एंड रन पीड़ितों के लिए बना विशेष विंग, घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने में करेगा मददबैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन चला और फिर हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव; पटना में राजभवन मार्च के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामापटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपचोरी के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, बगीचे में हाथ-पैर बंधा शव मिलापटना DTO में हिट एंड रन पीड़ितों के लिए बना विशेष विंग, घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने में करेगा मददबैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन चला और फिर हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव; पटना में राजभवन मार्च के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा

बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन चला और फिर हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव; पटना में राजभवन मार्च के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा

सीवान छात्र आंदोलन में AK-47 फायरिंग के विरोध में राजभवन मार्च कर रहे तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया। डाकबंगला पर बैरिकेडिंग तोड़ी गई, इनकम टैक्स चौराहे पर वाटर कैनन चला।

बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन चला और फिर हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव; पटना में राजभवन मार्च के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

पटना: सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर बुधवार को पटना की सड़कों पर निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकला राजभवन मार्च डाकबंगला और इनकम टैक्स चौराहे के बीच काफी तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी, लेकिन तेजस्वी यादव समर्थकों के साथ बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।


राजभवन मार्च की शुरुआत जेपी गोलंबर से हुई। तेजस्वी यादव सुरक्षा घेरे में समर्थकों के साथ राजभवन की ओर बढ़ रहे थे। करीब पांच किलोमीटर लंबे इस मार्च में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा था और वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।


बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े तेजस्वी

मार्च जब डाकबंगला चौराहे के पास पहुंचा तो पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग लगा रखी थी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। हालांकि, तेजस्वी यादव समर्थकों के साथ बैरिकेडिंग को पार कर आगे निकल गए। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। तेजस्वी यादव के आगे बढ़ने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने की कोशिश की। इसी दौरान मार्च इनकम टैक्स चौराहे की ओर बढ़ा, जहां पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।


इनकम टैक्स चौराहे पर वाटर कैनन

वाटर कैनन चलाए जाने के बाद प्रदर्शनकारी कुछ देर के लिए पीछे हटे, लेकिन मौके पर नारेबाजी जारी रही। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस की ओर पानी की बोतलें फेंके जाने की भी बात सामने आई है। इससे मौके पर तनाव और बढ़ गया।


मार्च में कुछ कार्यकर्ता लकड़ी से बनी AK-47 जैसी आकृति लेकर भी पहुंचे थे। सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के आरोप को लेकर राजद सरकार पर लगातार सवाल उठा रहा है। तेजस्वी यादव इसी मुद्दे को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए राजभवन की ओर मार्च कर रहे थे।


हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव

वाटर कैनन के इस्तेमाल और बैरिकेडिंग पार करने के बाद पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद मौके पर मौजूद राजद कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। समर्थक सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।


तेजस्वी यादव ने मार्च के दौरान कहा था कि जहां तक संभव होगा, वे वहां तक जाएंगे। उन्होंने छात्रों के मुद्दे को उठाते हुए बिहार में पेपर लीक और बेरोजगारी का भी सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है।


राजभवन मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जेपी गोलंबर से लेकर डाकबंगला और इनकम टैक्स चौराहे तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। बैरिकेडिंग, वाटर कैनन और पुलिस बल की मौजूदगी के बीच तेजस्वी यादव की हिरासत इस पूरे प्रदर्शन का सबसे बड़ा घटनाक्रम बन गया है।


सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान हुई AK-47 फायरिंग को लेकर शुरू हुआ यह राजनीतिक विरोध अब सड़क पर शक्ति प्रदर्शन में बदल गया है। तेजस्वी यादव की हिरासत के बाद राजद कार्यकर्ताओं का विरोध और तेज होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।