ब्रेकिंग
मधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपचोरी के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, बगीचे में हाथ-पैर बंधा शव मिलापटना DTO में हिट एंड रन पीड़ितों के लिए बना विशेष विंग, घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने में करेगा मददमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपचोरी के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, बगीचे में हाथ-पैर बंधा शव मिलापटना DTO में हिट एंड रन पीड़ितों के लिए बना विशेष विंग, घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने में करेगा मदद

चोरी के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, बगीचे में हाथ-पैर बंधा शव मिला

Bihar Crime News: बेगूसराय के सिकंदरपुर में 24 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक का शव बगीचे में हाथ-पैर बंधे हालत में मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह और पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया, पूरी खबर नीचे...

चोरी के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, बगीचे में हाथ-पैर बंधा शव मिला
Ramakant kumar
5 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में 24 वर्षीय युवक राहुल कुमार की हत्या का मामला सामने आया है. मंगलवार रात हत्या के बाद युवक का शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक बगीचे में फेंक दिया गया. बुधवार को शव मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई. शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर के कई हिस्सों पर मारपीट के निशान मिले हैं.


मृतक की पहचान सिकंदरपुर निवासी रामप्रताप राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. बगीचे में शव मिलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.


पुलिस के अनुसार, राहुल के हाथ-पैर बंधे हुए थे. उसकी पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों पर लाठी-डंडे और चाबुक से पिटाई के निशान मिले हैं. घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि युवक को पहले बंधक बनाया गया और उसके बाद उसके साथ मारपीट की गई.


अत्यधिक चोट लगने के कारण उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी.


ग्रामीणों के अनुसार जिस बगीचे से राहुल का शव बरामद हुआ है, वहां अक्सर नशे और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों का आना-जाना रहता है. ग्रामीणों ने बताया कि यहां गांजा, स्मैक और अवैध शराब से जुड़े लोगों के साथ नशा करने वालों का भी जमावड़ा रहता है.


इसी आधार पर आशंका जताई जा रही है कि रात के समय राहुल के साथ इसी स्थान पर मारपीट की गई होगी. हालांकि, पुलिस ने अभी इस संभावना की पुष्टि नहीं की है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही है.


ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल नशे का आदी था और पहले चोरी के दो मामलों में जेल जा चुका था. वहीं उसके छोटे भाई के बारे में भी ग्रामीणों ने अवैध शराब के कारोबार से जुड़े होने की बात कही है.


बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले राहुल का अपने छोटे भाई से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद राहुल की हत्या कर दी गई. पुलिस जब घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर राहुल के घर पहुंची तो उसका छोटा भाई वहां मौजूद नहीं था.


छोटे भाई के घर से नहीं मिलने के बाद पुलिस पारिवारिक विवाद के पहलू की भी जांच कर रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी किसी व्यक्ति को हत्या का आरोपी नहीं बताया है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले साक्ष्यों की जांच की जा रही है.


घटना की सूचना मिलने के बाद सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय, मुफस्सिल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार गौतम और थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.


रात का समय होने के कारण पुलिस अधिकारियों और जवानों ने टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में बगीचे के आसपास छानबीन की. घटनास्थल को सुरक्षित कर संभावित साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की गई. फॉरेंसिक टीम की मदद से भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं.


पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया.


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से राहुल की मौत की वजह और शरीर पर लगी चोटों की प्रकृति स्पष्ट होने की उम्मीद है. पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए मृतक के परिवार, परिचितों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.


सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद और मारपीट से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. मृतक और उसके परिवार की पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.