ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

पटना DTO में हिट एंड रन पीड़ितों के लिए बना विशेष विंग, घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने में करेगा मदद

पटना DTO में हिट एंड रन मामलों के पीड़ितों और मृतकों के आश्रितों की मदद के लिए विशेष विंग शुरू किया गया है। टीम मुआवजे की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों में परिवारों की सहायता करेगी। इस नई व्यवस्था से पीड़ित परिवारों को क्या फायदा होगा, पूरी जानकारी न

पटना DTO में हिट एंड रन पीड़ितों के लिए बना विशेष विंग, घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने में करेगा मदद
Ramakant kumar
3 मिनट

Patna DTO: पटना जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में हिट एंड रन मामलों के पीड़ितों और मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दिलाने के लिए विशेष विंग शुरू किया गया है. परिवहन विभाग की ओर से गठित यह टीम दुर्घटना में घायल हुए लोगों और मृतकों के परिजनों से संपर्क कर मुआवजे की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद करेगी.


इस पहल का उद्देश्य हिट एंड रन दुर्घटनाओं में प्रभावित परिवारों को समय पर सरकारी सहायता उपलब्ध कराना है. अब मुआवजे के लिए पीड़ित परिवारों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. DTO की विशेष टीम संबंधित परिवारों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग करेगी.


पीड़ित परिवारों को कार्यालयों के चक्कर से मिलेगी राहत

अब तक हिट एंड रन मामलों में मुआवजा पाने के लिए पीड़ित परिवारों को कई स्तर पर आवेदन और दस्तावेजी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था. जानकारी के अभाव में कई परिवारों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे. कई बार बिचौलियों के जरिए काम कराने के लिए पैसे देने की शिकायतें भी सामने आती थीं.


विशेष विंग के शुरू होने के बाद परिवहन विभाग की टीम खुद पीड़ित परिवारों से संपर्क करेगी और उन्हें मुआवजे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देगी. इससे प्रभावित परिवारों को प्रक्रिया समझने और जरूरी कागजात जमा करने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है.


सहयोग पोर्टल पर आवेदन के बाद आया DTO से फोन

हिट एंड रन हादसे में अपने पिता को खोने वाले पटना निवासी राजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने मुआवजे के लिए सहयोग पोर्टल पर आवेदन किया था. आवेदन के बाद DTO कार्यालय से उन्हें फोन आया और पटना बुलाया गया.


राजीव कुमार के अनुसार, कार्यालय पहुंचने के बाद उनसे जरूरी प्रक्रिया पूरी कराई गई. उन्हें भरोसा दिया गया है कि जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही मुआवजे की राशि दिलाई जाएगी.


परिवहन विभाग की इस पहल से हिट एंड रन दुर्घटनाओं में प्रभावित परिवारों को मुआवजा पाने की प्रक्रिया आसान होने की उम्मीद है.