ब्रेकिंग
मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका

मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी में एक मुखिया के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है। एक वीडियो में वह मंच से डीएम-एसपी को चुनौती देते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो ने एक महिला कलाकार के साथ उनके कथित व्यवहार को लेकर...

मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में एक मुखिया के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. मामला बथनाहा प्रखंड की बैरहा बैराही पंचायत का है, जहां मुखिया रमेश कुमार एक वीडियो में आर्केस्ट्रा के मंच से डीएम और एसपी को खुलेआम गाली देते और प्रशासन को चुनौती देते नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरे वीडियो में उन पर आर्केस्ट्रा में डांस कर रही नर्तकी के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लग रहा है. दोनों वीडियो सामने आने के बाद मुखिया के आचरण को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है.


वायरल वीडियो में मुखिया रमेश कुमार आर्केस्ट्रा के मंच से प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं. वह कहते नजर आ रहे हैं कि किसी डीएम या एसपी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह इस कार्यक्रम को बंद करा सके. इतना ही नहीं, वह प्रशासन से मुकाबला करने की बात कहते हुए अधिकारियों को खुली चुनौती भी देते दिखाई दे रहे हैं.


मंच से डीएम-एसपी को दी चुनौती, खुलेआम की अभद्र भाषा का इस्तेमाल

पहले वीडियो में मुखिया का अंदाज और उनकी भाषा चर्चा का विषय बनी हुई है. मंच से कार्यक्रम के दौरान वह प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. उनके कथित बयान के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किस भरोसे पर एक जनप्रतिनिधि सार्वजनिक मंच से जिले के अधिकारियों को इस तरह चुनौती दे रहा है.


नर्तकी को पकड़कर अपनी ओर खींचने का वीडियो वायरल

वहीं, दूसरे वीडियो ने मामले को और गरमा दिया है. इसमें आर्केस्ट्रा में प्रस्तुति दे रही एक नर्तकी के साथ मुखिया रमेश कुमार का कथित अभद्र व्यवहार दिखाई दे रहा है. वीडियो में गाने के दौरान मुखिया नर्तकी को दोनों हाथों से पकड़कर अपनी तरफ खींचते नजर आ रहे हैं. इस दौरान नर्तकी उनके हाथों से छूटने की कोशिश करती दिखाई देती है. वीडियो में मुखिया बार-बार उसे अपनी ओर खींचते दिख रहे हैं.


दो वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. एक तरफ प्रशासनिक अधिकारियों को मंच से गाली देने और चुनौती देने का मामला है, तो दूसरी तरफ महिला कलाकार के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.


मामले में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब आरोपी मुखिया की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है. दोनों वायरल वीडियो को लेकर इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है.