ब्रेकिंग
भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में पहुंचे रौशन आनंद, बोले- खान सर ने मेरा परिवार बर्बाद कर दियाप्रिंस यादव मौत मामले में तेजस्वी यादव की एंट्री, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिख CBI जांच की मांगमुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाशमिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने की सगाई, बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस संग जल्द लेंगी सात फेरेआम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: 33 लाख के आभूषण बरामद, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तारभाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में पहुंचे रौशन आनंद, बोले- खान सर ने मेरा परिवार बर्बाद कर दियाप्रिंस यादव मौत मामले में तेजस्वी यादव की एंट्री, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिख CBI जांच की मांगमुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाशमिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने की सगाई, बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस संग जल्द लेंगी सात फेरेआम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: 33 लाख के आभूषण बरामद, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

प्रिंस यादव मौत मामले में तेजस्वी यादव की एंट्री, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिख CBI जांच की मांग

ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की CBI जांच कराने की मांग की है।

बिहार न्यूज
दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  पटना में दो कोचिंग संचालकों के बीच विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर और ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा रिजल्ट को लेकर हुए विवाद के बीच एक कोचिंग संचालक के भाई की संदिग्ध मौत नेपाल में हो गयी। जिसे परिजन हत्या का मामला बता रहे हैं। 


परिजनों का आरोप है कि फैजल खान ने ही रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की हत्या की है। रौशन आनंद और परिवार के लोग इस मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं। वही अब बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव भी इस मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेटर लिखा है, और इसकी निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को सुपुर्द करने का अनुरोध किया है। 


बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर कहा है कि विगत दिनों पहले बिहार की राजधानी स्थित दो कोचिंग संस्थानों के आपसी विवाद उपरांत कथित रूप से मारपीट तोडफोड एवं गोलीबारी की घटना घटित हुई जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए तथा कोचिंग संचालक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदेहास्पद स्थिति में नेपाल में मृत्यु होने की खबर फैलने के बाद यह मामला और गंभीर हो चुका है।


उन्होंने आगे लिखा कि इस मामले में सरकार और राज्य पुलिस की कार्यशैली और निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लग रहे है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर तेजस्वी यादव ने अनुरोध किया कि जनभावना को देखते हुए इस मामले को C.B.I के सुपुर्द कर दिया जाए जिससे कि इसकी निष्पक्ष, प्रभावी एवं गहराई से जांच हो सके तथा जांचोपरांत दोषी आरोपियों पर समुचित विधिसंगत कार्रवाई सुनिश्चित हो ।प्रिंस यादव मौत मामले में तेजस्वी यादव की एंट्री, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिख CBI जांच की मांग