ब्रेकिंग
सलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालसलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवाल

दरभंगा में गरजे तेजस्वी यादव: कहा, ‘जब आडवाणी से लालू नहीं डरे तो अमित शाह से मैं क्यों डरूंगा’

दरभंगा के गौड़ाबौराम में तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित किया। महागठबंधन से VIP पार्टी के उम्मीदवार संतोष सहनी के लिए वोट मांगा। कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनी तो हर घर को सरकारी नौकरी मिलेगी।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा जिले के गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के कोठराम में VIP पार्टी उम्मीदवार संतोष सहनी के समर्थन में तेजस्वी यादव और VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने संयुक्त जनसभा की। इस दौरान तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा अमित शाह हमें धमकी देते हैं कि ऐसा सबक सिखाएंगे कि चुनाव लड़ने से पहले सोचना पड़ेगा। 


लेकिन कह देते हैं कि तेजस्वी उनसे डरने वाला नहीं है। जब लालू जी ने उनके गुरु आडवाणी जी को गिरफ्तार कराया था, तब वे भी नहीं डरे थे, तब उनका बेटा क्यों डरेगा। तेजस्वी ने कहा कि उनकी असली लड़ाई बेरोजगारी और पलायन से है। उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनी, तो हर घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 


उन्होंने गौड़ाबौराम की जनता से कहा कि सोचिए कितना अच्छा होगा, जब आपके घर के बेटे या बेटी को सरकारी नौकरी लगेगा, इसलिए हमारे हाथ को मजबूत बनाए महागठबंधन की जीताये। हमारी सरकार बनेगी तब सारी समस्याएं दूर हो जाएगी। तब किसी को काम करने के लिए दूसरे प्रदेश में नहीं जाना होगा। सब यही रहकर काम-काज करेंगे और घर का एक सदस्य सरकारी नौकरी करेगा।