ब्रेकिंग
पूर्णिमा पर सीएम सम्राट चौधरी ने की भगवान सत्यनारायण की पूजा, बिहार के सुख-समृद्धि की कामना कीबिहार में दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने किया लाइन हाजिर; छापेमारी के दौरान आरोपी की हुई थी मौतअचानक बीच में ही रोक दी गई केदारनाथ यात्रा, सरकार ने क्यों लिया बड़ा फैसला?Bihar News: दलाल 'रिशु श्री' से लाभ लेने वाले 2 अफसर हुए सस्पेंड...अब तीसरे IAS अधिकारी की बारी, सोमवार को एक और बड़े एक्शन की तैयारी...बिहार के दो उत्पाद की खास चर्चा...दोनों की क्या है विशेषता? 'मन की बात' में चर्चा करने पर CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार.. पूर्णिमा पर सीएम सम्राट चौधरी ने की भगवान सत्यनारायण की पूजा, बिहार के सुख-समृद्धि की कामना कीबिहार में दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने किया लाइन हाजिर; छापेमारी के दौरान आरोपी की हुई थी मौतअचानक बीच में ही रोक दी गई केदारनाथ यात्रा, सरकार ने क्यों लिया बड़ा फैसला?Bihar News: दलाल 'रिशु श्री' से लाभ लेने वाले 2 अफसर हुए सस्पेंड...अब तीसरे IAS अधिकारी की बारी, सोमवार को एक और बड़े एक्शन की तैयारी...बिहार के दो उत्पाद की खास चर्चा...दोनों की क्या है विशेषता? 'मन की बात' में चर्चा करने पर CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार..

दो गुजराती बिहार पर कब्जा करना चाहते हैं, दूसरे चरण के मतदान से पहले बोले तेजस्वी, वोट चोरी हरगिज नहीं चलेगी

तेजस्वी ने कहा कि 𝐍𝐃𝐀 खेमे में भारी गमगीन माहौल है। हार के ख़ौफ़ से गृहमंत्री अमित शाह अधिकारियों को फ़ोन पर धमकी दे रहे है। जहां ठहरते है उस होटल के 𝐂𝐂𝐓𝐕 बंद करा देर रात्रि अधिकारियों को बुलाते है।

बिहार
NDA पर निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी बातें रखी। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रथम चरण के बाद 𝐍𝐃𝐀 खेमे में भारी गमगीन माहौल है। उन्होंने आगे कहा कि हार के ख़ौफ़ से गृहमंत्री अधिकारियों से मिलकर एवं फ़ोन पर धमकी दे रहे है। जहां ठहरते है उस होटल के 𝐂𝐂𝐓𝐕 बंद करा देर रात्रि अधिकारियों को बुलाते है।


तेजस्वी ने कहा कि अभी 𝐂𝐌 आवास से बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के भूंजा पार्टी की मित्र मंडली के 𝐄𝐃 के चंगुल में फंसे महाभ्रष्ट अधिकारी फ़ोन कर अधिकारियों को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा वोटिंग के दिन तक डिटेन करने, महागठबंधन समर्थित मजबूत बूथों को डिस्टर्ब करने संबंधित निर्देश दिए जा रहे है। संबंधित रेंज के अधिकारी बैठक कर रहे है। 


उन्होंने कहा कि बदलाव निश्चित है इसलिए अधिकारी फ़ोन करने वाले का स्क्रीनशॉट तक हमें भेज रहे है। बिहार सरकार के ईमानदार अधिकारी बिना रिटायर्ड अधिकारियों के दबाव में आए संविधान सम्मत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।


तेजस्वी ने कहा कि दो गुजराती येनकेन प्रकारेण बिहार पर कब्जा करना चाहते है। वो बिहार को अपना उपनिवेश बनाना चाहते है। बिहार की जनता संविधान विरोधी कार्य करने वाले बेगैरत बे-ज़मीर सत्ताधारी नेताओं को कड़ा सबक सिखाने के लिए एक पैर पर खड़ी है। गणतंत्र की जननी बिहार में इनकी वोट चोरी हरगिज नहीं चलेगी। जनता हर प्रकार से यानि हर प्रकार से इनकी वोट चोरी और लोकतंत्र की डकैती रोकने के लिए तैयार है।


जय हिंद! जय बिहार!