ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

BIHAR NEWS : तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर हुई मौत; एक की हालत नाजुक

BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां बारात से लौटने के दौरान तेज रफ़्तार वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दो युवकों की मौके पर मौत हो गयी।

BIHAR NEWS : तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर हुई मौत; एक की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां बारात से लौटने के दौरान तेज रफ़्तार वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दो युवकों की मौके पर मौत हो गयी। वहीं, एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल जांच जारी है। 


जानकारी के अनुसार, पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर में बारात से लौटने के दौरान तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आये तीन बाइक सवार को ठोकर लग गयी। जहां दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वही एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल इलाज के लिए घायलों को रामनगर पीएचसी लाया गया। जहां दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया।


बताया जा रहा है कि, डॉक्टर ने एक का स्थिती गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जीएमसी बेतिया रेफर कर दिया गया। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के देवलिया मोड़ की बताई जा रही है। वही शव को कब्जे में लेकर रामनगर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया । 


इधर, घटना के बाद रामनगर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। दोनों शव की पहचान एक ही परिवार के चचेरे भाई लौरिया थाना क्षेत्र के गोबरौरा गांव निवासी राहुल पासवान और लड्डू पासवान के रूप में की गई। वही मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।