ब्रेकिंग
Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर

तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत; परिजनों में मातम का माहौल

BEGUSARAI : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेगूसराय में तेज रफ्तार बा

तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक ने एक बुजुर्ग महिला को रौंद दिया है। जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के मखवा गांव में एक तेज रफ़्तार बाइक ने  बुजुर्ग महिला को रौंद डाला। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मखवा गांव की है। इस घटना के बाद गांव के अंदर महिला के घर के आस- पास मातम का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं, इस घटना में मृतक वृद्ध महिला की पहचान मखवा वार्ड -7 निवासी घूरन महतो की 77 वर्षीय पत्नी बुधनी देवी के रुप में हुई है। मृतक महिला के पूत्र विनोद महतो ने बताया कि मेरी मां अपने घर के पास गुमटी स्थित सड़क के किनारे बैठी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दिया। जिससे वह घायल हो गई थी। बाइक सवार बाइक छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया है।


उधर, घटना को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई और महिला के परिवार वालों ने इलाज के लिए अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर,घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना के पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहरा मचा हुआ है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता