ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये?

मिसेज इंडिया 2017 की रनर-अप Monika Mani ने Tej Pratap Yadav की पार्टी Jan Shakti Janata Dal (JJD) जॉइन की। जानिए कौन हैं मोनिका मनी? जानिये उनका राजनीतिक सफर।

बिहार न्यूज
तेज प्रताप की पार्टी में आई ब्यूटी क्वीन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार की राजनीति में एक नई चर्चा तब शुरू हुई जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD)में ‘ब्यूटी क्वीन’के रूप में पहचान रखने वाली मोनिका मनी शामिल हो गईं। 


मिसेज इंडिया 2017 की सेकेंड रनर-अप रह चुकीं मोनिका मनी ने तेज प्रताप यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले वह मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित तेज प्रताप के चर्चित दही-चूड़ा भोज में भी नजर आ चुकी थीं, जहां उनकी मौजूदगी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।


पार्टी के सोशल मीडिया के अनुसार, मोनिका मनी पिछले कई वर्षों से शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से सामाजिक कार्य कर रही हैं। उनके जुड़ने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


मोनिका मनी मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली हैं। वह मिसेज बिहार का खिताब जीत चुकी हैं और 2017 में मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में सेकेंड रनर-अप रही थीं। तीन बच्चों की मां मोनिका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है और एक उद्यमी के रूप में भी काम कर चुकी हैं। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ राजधानी पटना में रहती हैं और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं।


गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव ने मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था। जिसमें उनके पिता लालू प्रसाद यादव, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, मंत्री अशोक चौधरी सहित बिहार के कई नेता तेजप्रताप के दही चूड़ा भोज शामिल हुए थे। जिसमें मोनिका मनी भी शामिल थी। तेज प्रताप के साथ मोनिका की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसने राजनीतिक हलकों में अटकलों को जन्म दिया था। उस समय उन्होंने संकेत दिया था कि उन्हें JJD से जुड़ने का प्रस्ताव मिला है, जिस पर वह विचार कर रही हैं।


राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो, Tej Pratap Yadav ने परिवार और पार्टी से अलग होने के बाद अपनी नई पार्टी JJD का गठन किया था। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, और तेज प्रताप खुद महुआ सीट से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद, अब वह अपनी पार्टी का विस्तार करने में जुटे हैं और पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश के चुनावों में भी उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

टैग्स