ब्रेकिंग
फ्लैग & अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ़ बिहार का गठन: विकास को लेकर पटना में हुई महत्वपूर्ण बैठक...बनी रणनीति छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे अधिवक्ता, बेगूसराय में शक्ति प्रदर्शन; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत उठीं कई मांगेंबिहार में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 4 लोगों की दर्दनाक मौत; 2 महिलाएं झुलसींविधान परिषद में तीखी नोकझोंक: सदन में ‘फटीचर’ पर गरमाया माहौल, डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव और सुनील सिंह के बीच बहस; Video देखिए..बिहार परिवहन विभाग में फेरबदल, 19 अपर जिला परिवहन पदाधिकारियों का तबादला,लिस्ट देखें....फ्लैग & अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ़ बिहार का गठन: विकास को लेकर पटना में हुई महत्वपूर्ण बैठक...बनी रणनीति छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे अधिवक्ता, बेगूसराय में शक्ति प्रदर्शन; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत उठीं कई मांगेंबिहार में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 4 लोगों की दर्दनाक मौत; 2 महिलाएं झुलसींविधान परिषद में तीखी नोकझोंक: सदन में ‘फटीचर’ पर गरमाया माहौल, डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव और सुनील सिंह के बीच बहस; Video देखिए..बिहार परिवहन विभाग में फेरबदल, 19 अपर जिला परिवहन पदाधिकारियों का तबादला,लिस्ट देखें....

NEET आंदोलन पर तेज प्रताप यादव ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा..जंतर-मंतर जाकर छात्रों की बात सुनें PM मोदी

NEET (UG) पेपर लीक मामले पर जारी छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से जंतर-मंतर जाकर छात्रों से मिलने और उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने की अपील की। रोहिणी आचार्य ने भी सरकार पर तंज कसा।

बिहार न्यूज
छात्रों की आवाज़ को सुनना होगा: तेज प्रताप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
6 मिनट

PATNA: एक तरफ NEET(UG)पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर और बिहार के अन्य जिलों में छात्र आंदोलन कर रहे हैं। पिछले दिनों छात्रों का उग्र प्रदर्शन भी देखने को मिला। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ गया। पटना में छात्रों की भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा। बिहार पुलिस ने 117 उपद्रवियों का फोटो भी पहचान के लिए जारी कर दिया है। उधर बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है। आज अंतिम दिन भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन से गायब रहे।


 सदन में भी यह चर्चा होने लगी की तेजस्वी यादव विदेश दौरे पर हैं, हालांकि राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने बताया कि तेजस्वी यादव बीमार पिता लालू प्रसाद यादव की सेवा कर रहे हैं, वो दिल्ली में हैं। 16 जुलाई के बाद तेजस्वी यादव ने कोई ट्वीट भी नहीं किया है। लेकिन उनकी बहन रोहिणी आचार्य लगातार सरकार पर हमलावर है। एक्स पर रोहिणी आचार्य लगातार ट्वीट कर रही हैं। वही जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी सरकार पर हमलावर हैं। वो लगातार एक्स पर ट्वीट कर रहे हैं और सरकार पर निशाना साध रहे हैं।  PM मोदी के आधी रात वाले संदेश पर रोहिणी आचार्य ने जहां ट्वीट करके तंज कसा वही तेज प्रताप यादव ने भी केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। 22 जुलाई के बाद तेज प्रताप यादव ने आज 24 जुलाई को एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि..छात्रों की आवाज़ को सुनना होगा..


तेज प्रताप ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर लगातार शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं जंतर-मंतर जाकर छात्र-छात्राओं से मिलें, उनकी समस्याएं और मांगें सीधे सुनें तथा उन पर शीघ्र उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनशक्ति जनता दल का भी यही आग्रह है कि छात्रों की आवाज़ को गंभीरता से सुना जाए। हमारी पार्टी पूरे बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के छात्र-छात्राओं और नौजवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके अधिकारों की लड़ाई में हमेशा खड़ी रहेगी।


NEET(UG) पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)के प्रदर्शन एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 23 जुलाई की आधी रात 12 बजे आंदोलनकारी छात्रों के लिए एक  वीडियो संदेश जारी किया। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला सख्त कानून बनाने जा रही है। पीएम मोदी के इस संदेश के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक AI फोटो सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जारी किया और यह लिखा कि रात के बारह बजे देश के युवाओं को प्रधानमंत्री के द्वारा सम्बोधित किया जाना मुँह छुपाने जैसा है..


रोहिणी आचार्य लगातार केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों को लेकर अपनी बातें रखती आ रही है। अब उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों के मुद्दे को लेकर अपनी बातें रखी हैं। इस बार उन्होंने पीएम मोदी की फोटो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि NEET परीक्षा में पेपर लीक और धांधली के बाद जब लाखों युवा अपनी रातों की नींद हराम करके देश भर में सड़कों पर न्याय की गुहार लगा रहे हों , उस वक्त अगर खुद को देश का  प्रधान सेवक बताने वाले अचानक 'रात के बारह बजे' वीडियो कॉल पर पधारें, तो नजारा वाकई में हास्यास्पद बन जाता है ।


रोहिणी ने कहा कि जैसे नोटबंदी रात के 8 बजे हुई थी, ठीक वैसे ही NEET के छात्रों के भविष्य पर बात करने के लिए प्रधानमंत्री को रात के 12 बजे से बेहतर 'शुभ मुहूर्त' नहीं मिला ? जब लगभग पूरा देश सो रहा था , देश के लाखों युवा एवं छात्र अपने भविष्य की चिंता में करवटें बदल रहे थे , तभी प्रधानमंत्री मुँह छुपाने के मोड में सामने आए और अपने प्रवचन की घुट्टी पिला कर चले गए l काश प्रधानमंत्री जी अपने प्रवचन में यह भी कह ही जाते कि "हम इसे 'पेपर लीक' नहीं कहेंगे। यह तो मेरे पारदर्शी गवर्नेंस की दिशा में एक कदम है , जिसमें परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र छात्रों के पास पहुँच जाता है और यही मेरा असली 'ई-गवर्नेंस' है!"