ब्रेकिंग
Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

तेज प्रताप यादव ने जीतन राम मांझी पर बोला हमला, कहा..कुर्सी छोड़ें और दशरथ मांझी की तरह बनकर दिखाएं

तेज प्रताप यादव ने आरक्षण विवाद को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान पर निशाना साधा। उन्होंने मांझी से कुर्सी छोड़कर दशरथ मांझी की तरह गरीबों के लिए संघर्ष करने को कहा। वही बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला।

बिहार न्यूज
महंगाई और रोजगार को लेकर पीएम मोदी पर निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Patna News: तेज प्रताप यादव ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और चिराग पासवान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण की समीक्षा के बाद ही इस पर कोई कार्रवाई होनी चाहिए। तेज प्रताप ने मांझी और चिराग के बीच आरक्षण के मुद्दे पर मतभेद को लेकर एनडीए गठबंधन पर भी सवाल उठाए।


तेज प्रताप यादव ने कहा कि जीतन राम मांझी और चिराग पासवान एक ही गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और यह कैसा गठबंधन है, इसका फैसला भी जनता ही करेगी।


मांझी जी कुर्सी त्यागें और माउंटेन मैन दशरथ मांझी की तरह बनें

तेज प्रताप यादव ने जीतन राम मांझी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए और बिहार के प्रसिद्ध पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की तरह काम करके दिखाना चाहिए।


उन्होंने कहा कि दशरथ मांझी ने जिस तरह पहाड़ काटकर रास्ता बनाया, उसी तरह जीतन राम मांझी को भी गरीबों के लिए काम करके दिखाना चाहिए। तेज प्रताप ने कहा कि केवल कुर्सी पर बैठकर राजनीति करने के बजाय जनता के लिए संघर्ष करना चाहिए।


बांकीपुर चुनाव को लेकर भी साधा निशाना

तेज प्रताप यादव ने अपने बयान में बिहार की राजनीति में नेताओं के कथित घमंड पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को अपनी जीत पर इतना भरोसा था कि वे दावा करते थे कि किसी को भी चाहे वो गदहा ही क्यों ना हो चुनाव मैदान में उतार दिया जाए, वह बांकीपुर से चुनाव जीत जाएगा। तेज प्रताप ने कहा कि चुनाव परिणाम ने ऐसे लोगों का घमंड खत्म कर दिया और जनता ने अपना फैसला सुना दिया।


बीजेपी पर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति का आरोप

तेज प्रताप यादव ने बीजेपी पर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति से देश नहीं चल सकता। उन्होंने सावन के दौरान मांसाहार को लेकर भी बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा और नितिन नवीन का नाम लेते हुए सवाल उठाए।


तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि एक तरफ बीजेपी हिंदुत्व की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ उसके नेता मांसाहार करते हैं। उन्होंने इसे लेकर बीजेपी की राजनीति पर सवाल खड़े किए।


महंगाई और रोजगार को लेकर पीएम मोदी पर निशाना

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन यात्राओं में सरकारी खजाने से काफी खर्च होता है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि देश में युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल रहा है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए।

पटना से फर्स्ट बिहार संवाददाता रजनीश रमण की रिपोर्ट