ब्रेकिंग
Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...

तेज आंधी बारिश के कारण डाकबंगला में बीच सड़क पर गिरा गेट, किशनगंज में भव्य पंडाल गिरने से मची अफरा-तफरी

PATNA: महाअष्टमी के दिन आज दोपहर करीब आधे घंटे जमकर बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई इस मुसलाधार बारिश के कारण पटना के डाकबंगला चौराहे पर बनाया गया गेट भरभराकर रोड से गुजर रहे

तेज आंधी बारिश के कारण डाकबंगला में बीच सड़क पर गिरा गेट, किशनगंज में भव्य पंडाल गिरने से मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: महाअष्टमी के दिन आज दोपहर करीब आधे घंटे जमकर बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई इस मुसलाधार बारिश के कारण पटना के डाकबंगला चौराहे पर बनाया गया गेट भरभराकर रोड से गुजर रहे ऑटो पर गिर पड़ा जिससे अफरा-तफरी मच गयी।इस दौरान यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। वही तेज बारिश के कारण किशनगंज में भी 11000 वोल्ट के बिजली तार पर भव्य पंडाल गिर गया। इन दोनों घटनाओं में राहत की बात रही की हादसे में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। 

महाअष्टमी के मौके पर लोग पूजा पाठ में जुटे थे तभी अचानक दोपहर में तेज आंधी बारिश होने से कही मुख्य गेट तो कही पंडाल गिर पड़े। पटना के डाकबंगला चौराहा पर पेट्रोल पंप के पास मुख्य द्वार अचानक तेज आंधी बारिश के कारण गिर गया। इस बड़े गेट पर आकर्षक लाइट लगाया गया था कई कंपनियों के बैनर पोस्टर भी लगे थे। जिस वक्त यह गेट गिरा उस समय एक ऑटो वहां से गुजर रही थी जो इसकी चपेट में आ गयी।

 राहत की बात रही की ऑटो पर कोई यात्री सवार नहीं था। जिसके कारण बड़ी घटना होने से बची। हालांकि इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। काफी मशक्कत के बाद सड़क पर गिरे बांस बल्ले को हटाया जा रहा है। बता दें कि पटना के डाकबंगला चौराहे पर माता की प्रतिमा और पंडाल को देखने के लिए कई जिलों से लोग पहुंचते हैं। राहत की बात यह रही की गेट दोपहर में गिरा यदि शाम या रात में ऐसा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 फिलहाल सड़क पर गिरे गेट को हटाया जा रहा है। वहीं किशनगंज में भी बारिश और तेज हवाओं के कारण भव्य पंडाल भरभराकर गिर पड़ा। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। खगड़ा कालू से गुजर रहे 11000 वोल्ट के तार पर पंडाल गिर गया है। हालांकि कोई बड़ी घटना नहीं हुई है और ना ही किसी के हताहत की खबर हैं।

टैग्स