ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

तीन सगे भाइयों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

SASARAM: बड़ी खबर बिहार के सासाराम से आ रही है, जहां संदिग्ध स्थिति में तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। एक-साथ तीन भाइयों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। हैरानी की बात तो ये

तीन सगे भाइयों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

SASARAM: बड़ी खबर बिहार के सासाराम से आ रही है, जहां संदिग्ध स्थिति में तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। एक-साथ तीन भाइयों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। हैरानी की बात तो ये है कि दो दिनों के अंदर तीन भाइयों की मौत हो गई है। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की बात कर रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 



मृतक भाइयों की पहचान 60 साल के भगवान चौधरी, 56 साल के राजाराम चौधरी और 52 साल के दशरथ चौधरी के रूप में की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो शवों का पोस्टमार्टम कराया। घटना कोचस थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 



इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही मौत के कारणों का पता चल पाया है। इस घटना के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता