ब्रेकिंग
बिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’बिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’

टीचर को आया स्टूडेंट पर दिल, मंदिर में ले जाकर भर दी मांग

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण में एक शिक्षक ने कोचिंग की छात्रा की मांग में सिन्दूर भर शादी रचायी। गुरु और शिष्या की अंतरजातीय शादी को देखने के लिए कई लोग मौके पर पहुंच

टीचर को आया स्टूडेंट पर दिल, मंदिर में ले जाकर भर दी मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण में एक शिक्षक ने कोचिंग की छात्रा की मांग में सिन्दूर भर शादी रचायी। गुरु और शिष्या की अंतरजातीय शादी को देखने के लिए कई लोग मौके पर पहुंच गये। शिक्षक ब्राह्मण जाति से हैं जबकि छात्रा महादलित समाज से आती हैं। बीच समाज के सामने कोचिंग के शिक्षक ने छात्रा की मांग भर दी। ऐसे में एक बार फिर गुरु और शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार हो गया। 


बताया जाता है कि पूर्वी चंपारण के फुलवरिया पंचायत निवासी योगेन्द्र पांडेय के पुत्र साहेब पाडेय सेनुअरिया में इंजेलीजेंट कोचिंग सेंटर चलाता है। मझौलिया प्रखंड के रुलही पंचायत के वार्ड संख्या 5 के रहने वाले दिनेश राम की पुत्री करीना कुमारी उस कोचिंग में पढ़ने जाती थी। कोचिंग में पढ़ाई के क्रम में ही गुरु और शिष्या के बीच प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा की दोनों ने शादी करने की ठान ली।


फिर क्या था दोनों ने किसी तरह अपने परिजनों को इस शादी के लिए मनाया। जिसके बाद बखरिया पंचायत के वार्ड वन स्थित ब्रह्मस्थान के प्रांगण में अपने-अपने परिजनों के पहुंच गये और भगवान को साक्षी मानते हुए शिक्षक ने शिष्या को अपनी पत्नी मान लिया। छात्रा की मांग में सिन्दूर डाल समाज के सामने शिक्षक ने शादी रचा ली। 


इस शादी में फुलवरिया के समाजसेवी धर्मेंद्र पाडेय, उदय पांडेय, विजय कुमार, जयकांत मिश्रा, राधेश्याम पांडेय एवं रुलही पंचायत के मुखिया पति मनिल सिंह, सरपंच भूषण दूबे, वार्ड सदस्य जलेसर राम सहित दोनों परिवार के लोग मौजूद रहे जिनकी उपस्थिति में दोनों की शादी संपन्न हुई। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता