ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

तमिलनाडु मामले पर बोलीं अक्षरा सिंह, कहा- वीडियो देखकर मुझे भी सच लगा..मैंने रोते हुए देखा है फुटेज

PATNA: तमिलनाडु में हिंदी भाषियों पर हमले और सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा कुछ वीडियो वायरल होने के बाद तमिलनाडु पुलिस ने इन वीडियो को फेक बताते हुए इसे अफरावह बताया। जबकि सोशल मी

तमिलनाडु मामले पर बोलीं अक्षरा सिंह, कहा- वीडियो देखकर मुझे भी सच लगा..मैंने रोते हुए देखा है फुटेज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: तमिलनाडु में हिंदी भाषियों पर हमले और सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा कुछ वीडियो वायरल होने के बाद तमिलनाडु पुलिस ने इन वीडियो को फेक बताते हुए इसे अफरावह बताया। जबकि सोशल मीडिया यूजर्स यह दावा कर रहे हैं कि तमिलनाडु में हिंदी भाषियों पर लगातार जानलेवा हमले हो रहे हैं। 


इन बातों की जांच के लिए बिहार और झारखंड सरकार ने टीम तमिलनाडु भेजा है जो सच्चाई का पता लगाकर सरकार को पूरी बातों से अवगत कराएंगी। प्रवासी मजदूरों की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कथित प्रवासियों की पिटाई मामले पर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वीडियो देखकर मुझे भी सच लगा..मैंने रोते हुए उस वीडियो को देखा है..


दरअसल होली के मौके पर हंगामा वर्ल्ड वाटर पार्क बिहटा में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में परफोर्म करने आई भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बातें कही। अक्षरा सिंह ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। अक्षरा सिंह ने वीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने करियर की शुरुआत मुंबई से की है। जबकि उनका जन्म पटना में हुआ है। वो पटना की रहने वाली है। वाटर पार्क में होली के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में वो परफोर्म करेंगी। 


उन्होंने कहा कि माहौल रंगीन है लोग होली के रंग में रंगे है आज होली का भी गाना गायेंगे और लोगों का भरपुर मनोरंजन करेंगे। अक्षरा ने कहा कि होली का मिजाज बिना देवर-भाभी और जीजा-साली के अधूरा है। फर्स्ट बिहार और झारखंड के तमाम दर्शकों को भी अक्षरा सिंह ने होली की बधाई और शुभकामनाएं दी है और कहा है कि होली में मिक्स गुलाल यूज ना करें यह चेहरे के लिए ठीक नहीं होता। 


टैग्स