ब्रेकिंग
दरवाजा खोलने में इतनी देर क्यों ? गुस्से में आपा खो बैठा सनकी पति... पत्नी को मारी गोली; मौके पर दर्दनाक मौततेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवदरवाजा खोलने में इतनी देर क्यों ? गुस्से में आपा खो बैठा सनकी पति... पत्नी को मारी गोली; मौके पर दर्दनाक मौततेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिव

BIHAR NEWS : तालाब किनारे प्रेमी जोड़ें का शव मिला, हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से पुलिस कर रही जांच

GAYA : बिहार के गया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तालाब किनारे एक प्रेमी जोड़े का शव मिला है। दोनों की आखें डैमेज हैं। बताया जा रहा है कि दोनों दो दिन से लापता थे। परिजनो

BIHAR NEWS : तालाब किनारे प्रेमी जोड़ें का शव मिला, हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से पुलिस कर रही जांच
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तालाब किनारे एक प्रेमी जोड़े का शव मिला है। दोनों की आखें डैमेज हैं। बताया जा रहा है कि दोनों दो दिन से लापता थे। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतकों की पहचान नीतीश कुमार और रुपा कुमारी के रूप में की गई है। गांव वालों के अनुसार, दोनों के बीच 2 साल से अफेयर था। 


जानकारी भी सामने आ रही है कि उनकी आंखें फोड़ी गई हैं। गांव वालों ने शव पुलिस को देने से मना कर दिया था। काफी समझाने के बाद गांव वालों ने शव पुलिस को दिया। स्थिति को देखते हुए एसएसपी आशीष भारती ने एसपी सिटी प्रेरणा और बोधगया एसडीपीओ सौरभ जायसवाल को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। मामले की जांच FSL और तकनीकी टीम कर रही है। यह पूरी घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव की है। 


बताया जा रहा है कि जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। 


उधर मामले को लेकर एसपी सिटी प्रेरणा कुमार ने बताया कि घटना की जांच हर एंगल से की जा रही है। मामले की जांच को मर्डर और आत्महत्या दोनों एंगल से देखा जा रहा है। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया है कि जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं होगी।  दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।