ब्रेकिंग
बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलबिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरल

थाने में खून के प्यासे बने दारोगा जी, एक शख्स को निर्वस्त्र कर रातभर पीटा, देखिये Video

NALANDA : आशा करते हैं आपने पुलिस मैनुअल नाम के किसी नियम कानून या यूं समझिये कि शब्द के बारे में कभी ना कभी जरूर सुना होगा. कानून के रखवालों को उनकी ड्यूटी समझाई जाती है. इसक

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

NALANDA : आशा करते हैं आपने पुलिस मैनुअल नाम के किसी नियम कानून या यूं समझिये कि शब्द के बारे में कभी ना कभी जरूर सुना होगा. कानून के रखवालों को उनकी ड्यूटी समझाई जाती है. इसके साथ ही कई नियम कानून और उनके कर्त्वयों के बारे में वर्दी की नौकरी की ABCD बताई जाती है. लेकिन बिहार के नालंदा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है. जहां दारोगा ने खुद पुलिस मैनुअल को सूली पर चढ़ा दी. एक दारोगा ने एक युवक को पैसे लेकर बेरहमी से रातभर पिटाई की. पिटाई का जख्म देखकर खुद डीएसपी के भी रोंगटे खड़े हो गए.


मामला नालंदा जिले के बिहारशरीफ इलाके का है. जहां चेरो थाना में पोस्टेड एक दारोगा पवन कुमार की क्रूरता का ऐसा वीडियो सामने आया है कि उनके सीनियर अफसरों के मुंह से उफ्फ निकल गई. दारोगा ने एक ग्रामीण को लॉक अप में बंदकर इतनी बेरहमी से पीटा की, उसके शरीर पर जख्म के ऐसे निशान पड़ गए जो कानून के मुंह पर काला धब्बा बन गया है. शख्स के जख्म को खुलेआम दिखाया भी नहीं जा सकता है. उसकी कितनी बेरहमी से पिटाई की गई है. उसके हाथ पांव पूरी तरह से फुल गए हैं.


इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसे लोगों को दिखाया भी नहीं जा सकता. पीड़ित शख्स की पहचान संतोष कुमार गुप्ता के रूप में की गई है. संतोष ने थाने के अंदर निर्दयिता की आपबीती को बताते हुए कहा कि एक शख्स से पैसे लेकर दारोगा पवन कुमार ने उसकी पिटाई की है. उसने बताया कि पैसा देने वाला दबंग शख्स थाने में बैठा था और उसके सामने ही दारोगा अपनी वर्दी की गर्मी निकाल रहे थे. उन्होंने इस तरीके से पीटा है कि शरीर पर छाले पड़ गए हैं.


स्वर्गीय दिनेश की पत्नी और पीड़ित संतोष की परिजन आशा देवी की आंखें आंसुओं से डबडबाई हुई थीं. जब वह अपने आपबीती की दर्द को बयां कर रही थीं. आशा देवी ने बताया कि घटना कि सूचना मिलते ही जैसे ही वह थाने में संतोष के पास पहुंची तो किस तरह दारोगा उनके ऊपर टूट पड़ने पर उतारू हो गया. किस तरह उस बेबस महिला को गंदी-गंदी गालियां देकर उसकी ओर बढ़ते लगा. आशा देवी ने बताया कि फौरन वह थाने से उल्टे पांव भागकर सड़क पर पहुंची और उसकी जान निर्दयी दारोगा से बची.




पीड़ित संतोष ने आगे बताया कि छज्जा की मामूली से विवाद पर दारोगा पवन कुमार उसे थाने उठाकर लाये थे. पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसे जब होश आता था तो थानाध्यक्ष उसे पानी पिला पिला कर पिटाई करते थे. बाद में सिर्फ के खाली पेपर पर साइन कराकर उसे छोड़ दिए. इस पूरे मामले पर नालंदा सदर डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि पीड़ित ने उन्हें लिखित शिकायत की है. पिटाई में थानाध्यक्ष की संलिप्तता सामने आई है. जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंप दी गई है. जल्द ही उन पर कार्रवाई होना तय है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता