ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पहिया से निकलने लगा धुआं, ट्रेन से उतरकर भागने लगे यात्री

DARBHANGA : नई दिल्ली से दरभंगा आ रही 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पहिए से अचानक धुआं निकलने लगा। आग लगने की आशंका को देखते हुए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और य

स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पहिया से निकलने लगा धुआं, ट्रेन से उतरकर भागने लगे यात्री
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : नई दिल्ली से दरभंगा आ रही 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पहिए से अचानक धुआं निकलने लगा। आग लगने की आशंका को देखते हुए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और यात्री ट्रेन से उतर कर भागने लगे। घटना सोमवार की शाम थलवारा स्टेशन के पास हुई।


आरपीएफ सूत्रों के अनुसार ट्रेन जब दरभंगा स्टेशन पहुंचने वाली थी तो उसके पहले थलवारा स्टेशन से थोड़ा आगे ट्रेन का ब्रेक जाम हो गया। इसी की वजह से पहिए से धुआं निकलने लगा। आरपीएफ सूत्रों के अनुसार उसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई तभी ट्रेन को रोक दिया गया। आरपीएफ सूत्रों ने बताया कि इस घटना में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है और ट्रेन को सुरक्षित दरभंगा स्टेशन पहुंचा दिया गया।


बता दें कि हाल ही में मधुबनी स्टेशन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डब्बों में आग लग गई थी जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि आज की इस घटना की रेलवे जांच कर आएगा या नहीं इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता