ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

ड्यूटी से गायब 48 रेलकर्मियों पर रेलवे लेगा एक्शन, दानापुर डीआरएम ने दिया आदेश

PATNA : मनमर्जी से दफ्तर आने वाले और बिना बताये ड्यूटी से गायब रहने वाले रेलकर्मियों के खिलाफ रेलवे ने अब नकेल कसनी शुरू कर दी है. शुक्रवार को डीआरएम ने अपने मंडल मुख्यालय का

ड्यूटी से गायब 48 रेलकर्मियों पर रेलवे लेगा एक्शन, दानापुर डीआरएम ने दिया आदेश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मनमर्जी से दफ्तर आने वाले और बिना बताये ड्यूटी से गायब रहने वाले रेलकर्मियों के खिलाफ रेलवे ने अब नकेल कसनी शुरू कर दी है.  शुक्रवार को डीआरएम ने अपने मंडल मुख्यालय कार्यालय का ही औचक निरीक्षण कर लेटलतीफी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया. 


दानापुर डीआरएम प्रभात कुमार के औचक निरीक्षण में दानापुर मंडल रेल कार्यालय में काम करने वाले रेलकर्मियों की पोल खुल गई. सुबह ठीक 10 बजे दफ्तर पहुंचकर ड्यूटी से अनुपस्थित ऐसे 48 रेलकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है. सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सुरजीत सिंह को इस संबंध में निर्देश दिए हैं.


बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने वाले रेलकर्मियों की जब गिनती शुरू हुई तो डीआरएम भौचक रह गए. निरीक्षण के दौरान मंडल रेल कार्यालय में कुल 48 रेलकर्मी ड्यूटी से नदारद मिले. निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए रेलकर्मियों के एक एक दिन के वेतन काटने का निर्देश भी डीआरएम ने जारी किया है.


डीआरएम ने वेतन कटौती के आदेश के साथ सभी अनुपस्थित रेलकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश भी दिया है. वहीं, डीआरएम के औचक निरीक्षण से रेलमंडल के सभी विभागों से लेकर बड़े-छोटे स्टेशनों पर रेलकर्मियों में खलबली मच गई है.


टैग्स