ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

सुशील मोदी ने वामदलों को बताया नक्सली, बोले- लाठी में तेल पिलाने का जमाना अब चला गया

ROHTAS : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों की ओर से प्रचार प्रसार शुरू हो गया है. भाजपा नेता भी चुनावी मैदान में कूद गए हैं. पार्टी के नेता प्रचार प्रसार में जुटे ह

सुशील मोदी ने वामदलों को बताया नक्सली, बोले- लाठी में तेल पिलाने का जमाना अब चला गया
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों की ओर से प्रचार प्रसार शुरू हो गया है. भाजपा नेता भी चुनावी मैदान में कूद गए हैं. पार्टी के नेता प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं. प्रदेश और केंद्र के नेता भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं. काराकाट में डिप्टी सीएम सुशील मोदी की चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया. 


बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज काराकाट में चुनावी जनसभा में भाजपा के काराकाट के प्रत्याशी राजेश्वर राज के लिए उन्होंने वोट मांगा. इस दौरान मंच पर भाजपा नेता अवधेश नारायण सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि आज के नौजवान इंटरनेट चाहते हैं. लाठी में तेल पिलाने का जमाना अब चला गया. 


डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि लाल झंडा वालों को भाजपा ने खत्म कर दिया था. इन्हें राजद और कांग्रेस ने ज़िंदा कर दिया है. इनका संबंध नक्सलियों से है. एनडीए की सरकार विकास की बात करती है.  जनता आज जितना अमन चैन से है, पिछले 15 साल में प्रदेश में सिर्फ विकास की बात हुई है. विकास की रफ्तार में कहां से कहां पहुंच गया. 



इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हम लोग वोट मांग रहे हैं.  उन्होंने कहा कि काराकाट में राजेश्वर राज भाजपा के प्रत्याशी हैं और इन सब का सहयोग मिल रहा है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता