ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से सदमे में पिता, परिजनों ने की जांच की मांग

PATNA: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थिति मकान में सुसाइड करने के बाद पटना में रह रहे पिता सदमे में हैं. उनको भरोसा नहीं हो रहा है कि उनका बेटा अब इस

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थिति मकान में सुसाइड करने के बाद पटना में रह रहे पिता सदमे में हैं. उनको भरोसा नहीं हो रहा है कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है. वह कुछ बोल नहीं पा रहे हैं. उनकी बहन का भी रो रोकर बुरा हाल है.

जांच की मांग

सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों ने जांच की मांग की है. परिवार को भरोसा नहीं हो रहा है कि सुशांत सुसाइड कर सकता है. यही भी बताया जा रहा है कि घटना की रात सुशांत के साथ कमरे पर कई दोस्त भी थे. फिलहाल पुलिस उनके आवास पर पहुंची हुई है. वहां पर भी लोगों की भीड़ लगी हुई है. 

कमरे में मिला शव

बॉलीवुड एक्टर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है. सुशांत बिहार के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के नौकर पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है. जिसके बाद पुलिस उनके कमरे पर पहुंची हुई है. बताया जा रहा है कि जब सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला तो नौकर ने पुलिस को जानकारी दी. बताया जा रहा है कि सुशांत ने फांसी लगाकर सुसाइड की है.

पवित्र रिश्ता से मिली थी पहचान, कई फिल्मों में की काम

फिल्मों में काम करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत सीरियलों में काम करते थे.  जीटीवी पर आने वाले पवित्र रिश्ता के उनको फेमस हुए थे. इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए और इसके बाद सुशांत ने फिल्मों का रूख कर लिया और ‘काय पो चे’ फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू किया. इसके अलावे शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, वेल्कम टू न्यू यॉर्क, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे, ड्राइव और दिल बेचारा फिल्मों में काम किया था.




टैग्स