ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

Anant Singh : बेउर जेल पहुंचे अनंत सिंह,गेट के बाहर समर्थकों के साथ नजर आए दोनों बेटे

Anant Singh : अनंत सिंह को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया। जेल जाने से पहले उन्होंने कहा कि किसी ने मुझ पर एफआईआर कराया तो सरेंडर कर दिया।

Anant Singh :
अनंत सिंह
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Anant Singh : मोकामा गैंगवार मामले में बाहुबली पूर्व विधायक और छोटे सरकार के नाम से विख्यात अनंत सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। सोनू सिंह की मां उर्मिला सिन्हा की शिकायत पर उन पर एफआईआर दर्ज किया गया था। कोर्ट ने अनंत सिंह को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया है।  इसके बाद अनंत सिंह पटना केंद्रीय कारगार बेउर जेल पहुंच गए हैं। 


बुधवार को पंचमहला थाना के नौरंगा-जलालपुर गांव में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच भीषण गोलीबारी की घटना हुई थी। इस कांड में सोनू सिंह और अनंत सिंह के एक समर्थक रौशन सिंह को पुलिस ने सुबह गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि पुलिस अनंत सिंह को गिरफ्तारी के लिए तैयारी कर रही थी इसी बीच उन्होंने कोर्ट जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद इन्हें बेउर जेल भेज दिया गया। जहां अनंत सिंह के पहुंचने से पहले उनके दोनों बेटे भी समर्थकों के साथ नजर आए।


वहीं, कोर्ट में अनंत सिंह ने सरेंडर किया तो उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई थी। इसे देखते हुए कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। बाढ़ एएसपी राकेश कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे। कोर्ट से निकलते ही मीडिया कर्मियों ने अनंत सिंह से बात की। क्यों सरेंडर कर दिया- सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि सरकार का नियम होता है,सबको नियम पालन करना पड़ता है। हमपर कोई एफआईआर कर दिया तो सरेंडर हो गए अब जेल जा रहे हैं। 


इधर, थानेदार प्रह्लाद झा द्वारा प्राथमिकी के अनुसार बुधवार की दोपहर तीन बजे सूचना मिली थी कि सोनू और मोनू ने हेमजा गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह से रुपयों के लेन-देन के विवाद में उसे घर से बेदखल कर ताला लगा दिया है। वह दारोगा सुजीत कुमार यादव समेत सिपाही को लेकर 15 मिनट में मौके पर पहुंचे। पुलिस जब घर का ताला खोलने लगी तो मुकेश ने कहा कि पूर्व विधायक अनंत सिंह आ रहे हैं। थोड़ी देर बाद अनंत सिंह 15-20 समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहा।