ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

निशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाई

हाजीपुर समाहरणालय में बीस सूत्री की समीक्षा बैठक के दौरान खाद्यान्न की गुणवत्ता को लेकर मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन अधिकारियों पर भड़क गए। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की मौजूदगी में उन्होंने चावल की गुणवत्ता की तत्काल जांच कराने और गड़बड़ी मिलने पर..

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर समाहरणालय में सोमवार को जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री), वैशाली की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को मिल रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता का मुद्दा उठा। इस पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा।


बैठक में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की मौजूदगी में मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में दौरे के दौरान लगातार लाभार्थियों से चावल की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।


‘चावल खाने लायक नहीं है’, जांच के दिए निर्देश

मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि लाभार्थियों को सप्लाई किए जा रहे चावल की गुणवत्ता में कमी की शिकायत गंभीर है। उन्होंने तत्काल इसकी जांच कराने का निर्देश दिया।


उन्होंने कहा, “जो चावल सप्लाई कर रहे हैं, उसमें गुणवत्ता का अभाव है। चावल खाने लायक नहीं है। इसकी जांच करवाइए। हम लोग क्षेत्र में जाते हैं तो इस बात की शिकायत मिलती रहती है।”


लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न की गुणवत्ता की जांच निर्धारित मानकों के अनुसार कराई जाए। जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।


उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि चावल की गुणवत्ता घटिया पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। मंत्री की इस नाराजगी के बाद बैठक में खाद्यान्न की गुणवत्ता की जांच को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

टैग्स