ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

तेजस्वी के विभाग का बुरा है हाल ! इलाज के दौरान सदर अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

SAPAUL : बिहार में पिछले साल अगस्त के महीने में सत्ता परिवर्तन के बाद स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने कंधो पर लिया है। यही वजह है कि तेजस्वी लगातार अपन

तेजस्वी के विभाग का बुरा है हाल ! इलाज के दौरान सदर अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAPAUL : बिहार में पिछले साल अगस्त के महीने में सत्ता परिवर्तन के बाद स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने कंधो पर लिया है। यही वजह है कि तेजस्वी लगातार अपने विभाग की समीक्षा बैठकर कई तरह के निर्देश जारी करते हैं। कभी - कभी तो तेजस्वी खुद भी अस्पतालों के औचक निरिक्षण करने भी पहुंच रहे हैं। लेकिन, इसके बाबजूद अस्पातलों की हालत सुधरी हुई नजर नहीं आ रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही का ताजा मामला सुपौल से निकल कर सामने आ रहा है। यहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। जसिके बाद महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल में फिर एक बार डॉक्टरों और नर्सों की  लापरवाही से मौत का मामला सामने आया है। यहां एएनएम की लापरवाही के चलते प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात जीएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। यहां  जिले के राघोपुर प्रखंड अंर्तगत पिपराही पंचायत के दुर्गापुर वार्ड नंबर 15 निवासी आरती देवी को प्रसव पीड़ा के बाद सिमराही स्थित रेफर अस्पताल में बुधवार की देर शाम भर्ती कराया जहां उसने एक नवजात को जन्म दिया।


जिसके बाद राघोपुर मे महिला को खून की कमी देखते हुए वहां चिकित्सक ने सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजनों के द्वारा महिला को सदर अस्पताल में देर रात भर्ती कराया गया। जहां अहले सुबह सदर अस्पताल में महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि भर्ती कराने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ रही थी। जिसके बाद प्रसव वार्ड में तैनात जीएनएम को बार-बार यहां से रेफर करने या पुर्जा देने को कहा।  लेकिन जीएनएम के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया ओर पुर्जा भी नही दिया गया। वही परिजनों का आरोप है की रात से लेकर अहले सुबह तक एक भी चिकित्सक मरीज को देखने तक नहीं आए। जिसकी वजह से महिला की मौत हो गयी।