ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार : कब्रिस्तान से गायब होने लगी लाशें, जादू-टोना या कुछ और.. जांच करने पहुंचे अधिकारी

SUPAUL : सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां थाना क्षेत्र के बभनगामा स्थित वार्ड नम्बर 11 लालपट्टी गांव में बघला नदी के किनारे बने कब्र

बिहार : कब्रिस्तान से गायब होने लगी लाशें, जादू-टोना या कुछ और.. जांच करने पहुंचे अधिकारी
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां थाना क्षेत्र के बभनगामा स्थित वार्ड नम्बर 11 लालपट्टी गांव में बघला नदी के किनारे बने कब्रिस्तान से तीन क़ब्र से लाश गायब है. घटना को लेकर लोगों ने बताया कि सुबह यहां जब आये तो देखे की कब्र खोदा हुआ है. फिर जाकर इस बात की जानकारी गांव के लोगों को दी गई.


सूचना मिलने पर गांव के बाकी लोग भी यहां पहुंचे और देखा कि तीन कब्र पहले कुदाल से खोदा गया है फिर उससे बच्चे की लाशें गायब है. लाश गायब होने की यह घटना कोई पहली बार नहीं है. 6 महीने पहले भी यह घटना यहां हो चुकी है. दो बच्चों की लाश पहले भी कब्र खोद कर निकाला गया था. उसके हाथ औऱ पैर काट लिए गए थे. आज यह घटना पुनः हुई है. कब्रिस्तान में कब्र से बच्चे का तीन लाश निकाला गया है.


घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज एसडीएम एसजेड हसन औऱ थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह दलबल के साथ स्थल पर पहुंचे. मामले की गहन जांच की गई. एसडीएम एसजेड हसन ने बताया कि लाश निकालने की बात नहीं है. ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने कब्र खोद दिया है औऱ उससे लाश निकाल लिया है. जादू टोना का भी लोग शक कर रहे हैं. 


चौकीदार को यहां पर ड्यूटी में लगाया गया है. निश्चित रूप से यहां पर लगता है कि कोई अंधविश्वास का मामला है. कब्र के ऊपर का भाग खोदा हुआ है. अपने स्तर से देख रहे हैं. साथ ही ग्रामीणों को भी अपने स्तर से पता करने को कहा गया है कि क्या मामला है. कोई जानवर की हरकत है या किसी आदमी की हरकत है. इसको हमलोग देख रहे हैं. बाकी  कहीं कोई दिक्कत नहीं है स्थिति सामान्य है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता