ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

सुपौल से बड़ी खबर: नहाने के दौरान नदी में डूबी 4 सहेलियां, दो की मौत

SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नहाने के दौरान 4 बच्चियां मिरचैया नदी में डूब गयी। इस दौरान दो लड़कियों की मौत हो गयी जबकि दो को ग्रामीणों ने बचा ल

सुपौल से बड़ी खबर: नहाने के दौरान नदी में डूबी 4 सहेलियां, दो की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नहाने के दौरान 4 बच्चियां मिरचैया नदी में डूब गयी। इस दौरान दो लड़कियों की मौत हो गयी जबकि दो को ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना प्रतापगंज थाना क्षेत्र के टेकुना पंचायत की है जहां इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


मृतका की पहचान वार्ड 12 निवासी वीरेंद्र यादव की 17 वर्षीय बेटी ममता कुमार और सुरेंद्र यादव की 13 साल की बेटी मुन्नी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों बच्चियां खेत में घास काटने गयी थी इसी दौरान दो और सहेलियां मिल गयी। फिर चारों मिरचैया नदी में नहाने के लिए चली गयी। इसी दौरान ममता और मुन्नी का पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में जा गिरी। 


इस हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गयी जबकि दो को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार किया। इस घटना से इलाके में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली।    



टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता